जमीन घोटाला में JMM नेता अंतु तिर्की समेत चार आरोपी को ED ने किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 17, 2024

jamin ghotale me jmm neta antu tirki samet char giraftaar

रांची : प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला (land scam) मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार रात उन्हे पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है। जेएमएम नेता और जमीन कारोबारी अंतु तिर्की, कांग्रेस नेता प्रियरंजन साह, जमीन कारोबारी बिपिन सिंह और इरशाद को ईडी की टीम ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

सद्दाम के इनपुट पर छापेमारी

 

मंगलवार को पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को हिनू स्थित ईडी कार्यालय लाया गया, जहां देर रात सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को इन सभी को पीएमएलए कोर्ट में पेश कर ईडी की टीम रिमांड पर लेगी।

एक दिन में सालभर की बारिशः दुबई के रेगिस्तान में बाढ़, एयरपोर्ट से लेकर मॉल तक पानी ही पानी, पड़ोसी मुल्क ओमान में 18 की मौत

See also  झारखंड में 6 मई तक आंधी-बारिश, 15 के बाद बढ़ेगी गर्मी, रांची में इस बार 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है पारा

जब छापेमारी हुई तक मॉर्निग वॉक कर रहे थे अंतू

जांच एजेंसी ने मंगलवार सुबह अंतू (antu tirki) के बरियातू स्थित जेएमएम मुख्यालय के पास स्थित आवास, जमीन कारोबारी बिपिन सिंह के टैगोर हिल स्थित आवास, प्रियरंजन के कोकर में बैंक कॉलोनी स्थित आवास और इरशाद के आवास पर छापेमारी (ED RAID) की थी। बरियातू स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाला में गिरफ्तार सद्दाम हुसैन से हुई पूछताछ के आधार पर इन सभी के ठिकानों पर छापेमारी की गई और इनको गिरफ्तार किया गया। अंतू के यहां जब छापेमारी हुई तब वो मॉर्निग वॉक करने मोरहाबादी मैदान गये हुए थे। घरवालों ने फोन करके ईडी रेड की जानकारी दी थी। वे घर के लिए निकलने ही वाले थे कि ईडी के अधिकारी वहां पहुंच गए और उसे आवास लेकर चले गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now