लोहरदगा DC के निर्देश पर हुआ जल महोत्सव पखवाड़ा,जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 19, 2026

LOHARDAGA:जल महोत्सव पखवाड़ा (8 मार्च से 22 मार्च 2026) के अंतर्गत जल अर्पण दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज सेन्हा प्रखंड के बुटी पंचायत में निर्मित बहुदेशीय ग्रामीण जलापूर्ति योजना ( MVS) के प्रांगण में किया गया।पेयजलापूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन एवं रखरखाव तथा योजना का हस्तांतरण 14 ग्रामों के ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति ( VWSC) किया गया।

1 3

उपायुक्त लोहरदगा के निर्देश के आलोक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत “जल अर्पण दिवस” का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखदेव उरांव, अध्यक्ष, जिला परिषद लोहरदगा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राधा तिर्की, सदस्य, जिला परिषद सेन्हा, फुलझड़ी उरांव, प्रमुख सेन्हा ,अंचल अधिकारी सेन्हा, बुटी पंचायत की मुखिया पार्वती कुमारी, विभिन्न विभागों के कर्मी, सभी जलसहिया सेन्हा प्रखंड, सभी ग्रामीण सेन्हा पंचायत एवं अन्य अतिथियों का स्वागत कार्यपालक अभियंता अनुप कुमार हांसदा द्वारा किया गया।

See also  3 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को 18 सालों बाद मिली कामयाबी

2 3

अध्यक्ष, जिला परिषद लोहरदगा एवं अन्य के द्वारा” जल संकल्प सूत्र” वृक्षा रोपण ” योजना का निरीक्षण तथा योजना को ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तांतरण किया गया।

3 3

जिला परिषद अध्यक्ष ने अपने संबोधन कहा कि जल संरक्षण,जल की उपयोगिता ,पेयजल की गुणवत्ता एवं उसके सतत प्रबंधन ,ग्रामीणों की भूमिका,महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

4 2

कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि लोहरदगा जिले से 11 मार्च 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने हेतु माननीय मुखिया बूटी पंचायत को बधाई दी गई । इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी लोगों ने खुशी व्यक्त की।

5 2

जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल अर्पण दिवस के अवसर पर जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जनजागरूकता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

6 27 18 29 110 111

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now