जयराम महतो ने पार्टी के दो नेताओं का निलंबन लिया वापस, ऑडियो वायरल होने पर की थी कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 14, 2025

जयराम महतो ने पार्टी के दो नेताओं का निलंबन लिया वापस, ऑडियो वायरल होने पर की थी कार्रवाई

रांचीः डुमरी विधायक और जेएलकेएम के सुप्रीमो जयराम महतो ने अपनी पार्टी के दो नेताओं का निलंबन वापस ले लिया है। जयराम महतो की ओर से जारी किये गए पत्र में कार्रवाई के तीन महीने बाद ही दोनों नेताओं का निलंबन वापस ले लिया है।

विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, निलंबित IAS की याचिका कोर्ट ने की खारिज
रामगढ़ विधानसभा सीट से उम्मीदवार रहे पानेश्वर कुमार महतो और रोहित कुमार महतो का मई 2025 में एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों नेताओं पर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने और आर्थिक गतिविधियों पर सवाल उठे थे। ऑडियो वायरल होने के बाद तीन वर्षो के लिए पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन इसके तीन महीने बाद ही दोनों नेताओं का निलंबन वापस ले लिया गया है।

GyS6l7gXsAIrKSO

Jharkhand में अब नाइट शिफ्ट में भी महिला श्रमिक कर सकेंगी काम, राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू ने झारखंड कारखाना संशोधन बिल को दी मंजूरी
पानेश्वर कुमार महतो रामगढ़ विधानसभा सीट से उम्मीदवार बने थे और कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी और आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी के खिलाफ दमदार उपस्थिति दर्ज की थी। इस त्रिकोणीय मुकाबले में ममता देवी चुनाव जीत गई थी। वहीं रोहित कुमार महतो धनबाद के बलियापुर प्रखंड के सबसे कम उम्र के पंचायत समिति सदस्य बनकर सुर्खियों में आये थे।

See also  जयराम महतो और श्वेता सिंह की लड़ाई थाने तक पहुंची, डुमरी विधायक ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now