जयराम महतो ने विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का किया ऐलान, कल्पना सोरेन के खिलाफ रिजवान को बनाया उम्मीदवार

जयराम महतो ने विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का किया ऐलान

रांची: जेएलकेएम के सुप्रीमो जयराम महतो ने गुरूवार को 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। विधानसभा चुनाव को लेकर इससे पहले जयराम ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिसमें उन्होने डुमरी से खुद के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी।

हेमंत सोरेन ने केंद्र से बकाया एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुपये के लिए मांगा जनता से समर्थन

जयराम महतो ने जो लिस्ट जारी किया उसमें दो नाम बेहत चर्चित और विवादास्पद है। जेएलकेएम ने गांडेय सीट पर कल्पना सोरेन के खिला अकील अख्तर रिजवान को उम्मीदवार बनाया है जिसपर पिछले महीने ही अवैध वसूली का आरोप लगा था। धनबाद में रिजवान पर ट्रैक्टरों से अवैध वसूली का आरोप लगा था जिसके बाद जयराम ने उन्हे पद से हटा दिया था, लेकिन गुरूवार को उम्मीदवार का ऐलान करते समय बताया कि उन्हे क्लीनचीट दे दी गई है, इसलिए टिकट दिया गया है। वहीं दूसरी ओर कोडरमा से मनोज यादव को टिकट दिया है जो दो महीने पहले उनके खिलाफ संजय मेहता और देवेंद्रनाथ महतो के साथ मोर्चा खोल दिया है। संजय मेहता ने तो पार्टी छोड़ दी लेकिन मनोज यादव पार्टी में बने हुए थे और अब उन्हे उम्मीदवार बना दिया गया।

देखिये पूरी लिस्ट

1 3GZhKR6iXQAIYHuiGZhKR6gWsAMToh

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now