जयराम महतो की दादी पोते के विधायक बनने के बाद भी बेच रही है सब्जी, तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

जयराम महतो की दादी पोते के विधायक बनने के बाद भी बेच रही है सब्जी, तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

रांची: डुमरी से विधायक चुनकर आये युवा नेता जयराम महतो के दादी की तस्वीर शनिवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि जयराम की दादी बाजार में सब्जी बेच रही है।

Manmohan Singh Funeral :’ये सिख समाज का हुआ अपमान’, पूर्व PM के अंतिम संस्कार पर गहराया विवाद
जयराम महतो की दादी झुपरी देवी 84 वर्ष की उम्र में भी घर में आराम करने की जगह बाजार में सब्जी बेच रही है। वायरल तस्वीर धनबाद के तोपचांची हटिया की है जहां जयराम महतो की दादी साप्ताहिक हटिया में सब्जी बेच रही है। जयराम की मां और दादी ने सब्जी बेचकर ही जयराम महतो को पढ़ाया और परवरिश की है। संघर्ष के बीच जीवन जीने की आदत पोते के विधायक बनने के बाद भी नहीं बदली। जयराम के पिता का बचपन में ही निधन हो गया था उसके बाद मां ने सब्जी बेचकर ही बेटे को पढ़ाया। अब बेटा विधायक बन गया है फिर भी उनकी जीवनशैली नहीं बदली है।

 


तेजस्वी यादव फिर से बनेंगे पापा, लालू परिवार में जल्द आने वाला है नया सदस्य
जयराम महतो ने भी विधायक बनने के बाद अपनी जीवनशैली में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। अक्सर उनका माड़भात खाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। कुछ दिनों पहले वो गन्ने का रस बेच रहे शख्स से मांगकर उनका खाना खाते हुए नजर आये थे। 27 दिसंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होने रक्तदान कर संदेश दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now