जयराम महतो ने रामदास मुर्मू को बनाया घाटशिला में उम्मीदवार, बाबूलाल सोरेन और सोमेश से होगी भिड़त

जयराम महतो ने रामदास मुर्मू को बनाया घाटशिला में उम्मीदवार, बाबूलाल सोरेन और सोमेश से होगी भिड़त

रांचीः घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जेएमकेएम अपना उम्मीदवार उतारेगी। जेएलकेएम सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो ने रामदास मुर्मू को उम्मीदवार बनाने का एलान कर दिया। रामदास मुर्मू 21 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर पार्टी के सुप्रीमो जयराम महतो भी मौजूद रहेंगे।

c1ed7dfb c5d0 4330 9de6 acd1e1a60cbd

बिहार चुनाव: लालू ने शरद यादव के बेटे को टिकट नहीं दिया, फोटो दिखा शांतनु बोले- समाजवाद की हार हुई
इससे पहले जेएमएम उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। इसके साथ ही बीजेपी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन ने भी पर्चा दाखिल किया था। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बाबूलाल सोरेन को पूर्व मंत्री रामदास सोरेन ने 22 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था और रामदास मुर्मू को इस मुकाबले में 8092 वोट मिले थे। इस बार रामदास की जगह उनके बेटे सोमेश उम्मीदवार है। जयराम महतो द्वारा चुनाव में उम्मीदवार देने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय करने की पूरी कोशिश रामदास मुर्मू की होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now