जयराम महतो ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह से की कार्रवाई की मांग, BDO पर लगे मानसिक प्रताड़ना के आरोप को लेकर लिखी चिट्ठी

रांचीः डुमरी विधायक जयराम महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह को पत्र लिखा है। अपने विधानसभा क्षेत्र डुमरी में बीडीओ पर लगे आरोप को लेकर जयराम ने मंत्री को लिखी चिट्ठी में कार्रवाई की मांग की है।

GtWjK1IbEAALVug

धनबाद में ‘आओ फरिया लो’ से शुरू हुआ था ढुलू महतो और रणविजय सिंह के समर्थकों में झड़प, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
दरअसल, शुक्रवार को डुमरी में पंचायत सेवक सुखलाल महतो द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया। शुक्रवार सुबह को पंचायत सेवक ने डुमरी विधायक जयराम महतो के नाम पत्र लिखकर बीडीओ सहित चार लोगों पर बैठक में अपमानित करने का आरोप लगाया और आत्महत्या करने का कारण इस बेज्जती को बताया गया।

GtUd7HoW0AAI F7

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के पास फंड नहीं, रिम्स के पास डॉक्टरों और कर्मचारियों को वेतन देने का पैसा नहीं
प्रखंड अंचल कार्यालय में बलथरिया के पंचायत सेवक ने कीटनाशक खा लिया। इसके बाद उन्हे डुमरी रेफरल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के 24 घंटे के अंदर जेएलकेएम के अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने संबंधित विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होने अपने पत्र में कहा है कि इस घटना ने बता दिया कि प्रखंड स्तर पर कितना भ्रष्टाचार है, इसलिए इस मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करें।मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आदेश दिया।

GtYp0dDWoAAxXUE

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now