पटना: जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की तबियत बिगड़ गई है। मोकामा से पूर्व विधायक रहे अनंत सिंह को तबियत बिगड़ने के बाद पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अनंत सिंह की तबियत बेउर जेल में बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि अनंत सिंह को किडनी से संबंधित समस्या हो गई है। तबियत बिगड़ने के बाद पूर्व विधायक को तीन दिन पहले आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले तीन दिनों में उनकी तबियत में सुधार आया है। अनंत सिंह अभी आईजीआईएमएस के प्राइवेट वार्ड नंबर-51 में भर्ती है।
विवादों में रहने वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अभी मोकामा से विधायक है। आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीतकर आई नीलम देवी ने बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद आरजेडी छोड़कर जेडीयू को अपना समर्थन दिया था। इस लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह और उनकी पत्नी ने एनडीए उम्मीदवार ललन सिंह को अपना समर्थन दिया है। 2019 के चुनाव में नीलम देवी ने ललन सिंह के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा था।
जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की तबियत बिगड़ी, IGIMS में कराया गया भर्ती

Leave a Comment
Leave a Comment


