- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

JAC की 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, झारखंड बोर्ड का रिजल्ट ऐसे डायरेक्ट देख सकेंगे छात्र

JAC के 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, झारखंड बोर्ड का रिजल्ट ऐसे डायरेक्ट देख सकेंगे छात्र

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज, 19 अप्रैल को दोपहर में झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। काउंसिल की ओर से इसकी सूचना दी गयी है। इसके लिए सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। बता दें कि इस साल झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 4,21,678 छात्र उपस्थित हुए हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थीं।

 

यहां देख सकेंगे रिजल्ट
जैक की ओऱ से मिली जानकारी के अनुसार छात्र अपना रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jac.jharhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर/रोल कोड दर्ज करना होगा। इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी नतीजे चेक किए जा सकते हैं।

See also  मोदी-शाह के खिलाफ JNU में लगे कब्र खुदेगी के नारे, BJP भड़की कहा-सांपों के फन कुचले जा रहे, सपोले बिलबिला रहे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now