इजराइल ने ईरान पर किया हमला, परमाणु ठिकानों को किया तबाह,चीफ ऑफ स्टॉफ मोहम्मद बाघेरी की मौत

इजराइल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान पर गिराए बम, परमाणु ठिकानों को किया तबाह

डेस्कः इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इजराईली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान पर जमकर बम बरसाएं। इसके साथ ही ईरानी आर्मी के ठिकानों और न्यूक्लियर ठिकानों को भी तबाह कर दिया।यह हमला ऐसे समय हुआ है जब तेहरान के तेजी से आगे बढ़ रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।इजराइल के हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टॉफ मोहम्मद बाघेरी की मौत हो गई है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख हुसैन सलामी भी मारे गए है। ईरान ने देशभर में इमरजेंसी लागू कर दी है। इजराइल के अटैक के बाद इराक ने भी अपने सारे एयरबेस बंद कर दिये है।

GtSPI nXwAA5KNa

Air India Plane Crash:अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, प्लेन की चपेट में आने से गई 24 लोगों की जान
शुक्रवार की सुबह इजराइल ने ईरान पर हमला किया है। ईरानी मीडिया ने बताया कि तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी गई।इज़रायल ने कहा कि वह तेहरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका में आपातकाल की स्थित घोषित कर रहा है। इज़रायल के एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि इज़रायल “दर्जनों” परमाणु और सैन्य टारगेट पर हमला कर रहा है।

Air India Plane Crash: चमत्कार होते है! विमान हादसे में एक मात्र जिंदा बचे यात्री ने कहा- जब मैं उठा तो ….
इस अटैक को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल ने’टारगेटिड’ ऑपरेशन लॉन्च किया है। इस अटैक में इजराइल ने ईरान को भारी चोट पहुंचाने का दावा किया है। इजराइल ने कहा कि उसने परमाणु और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया। ईरान के सरकारी समाचार पत्र नूर न्यूज ने पुष्टि की कि शुक्रवार की सुबह तेहरान के उत्तर-पूर्व में धमाके की सूचना मिली है। दो अमेरिकी अधिकारियों ने रॉयटर्स से पुष्टि की कि “इजरायल ने ईरान में हमले किए हैं” और स्पष्ट रूप से कहा कि इसमें “अमेरिका की कोई भागीदारी या सहायता नहीं थी.” इजरायल की ओर से किए गए इस हमले के बाद मध्य-पूर्व के टेंशन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा जिंदा, पूर्व CM विजय रूपानी का निधन, मंत्री ने कहा दुर्घटना की होगी जांच

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब तेहरान के तेजी से आगे बढ़ रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. खबरें सामने आ रही थी कि ईरान तेजी से अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरा करने जा रहा है। इसी के बाद इजराइल की तरफ से किया गया यह हमला काफी बड़ा है। क्योंकि इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को इस अटैक में तबाह कर दिया है। सुबह तड़के ह तेहरान में विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने लगी, हर तरफ धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा। हालांकि, ईरान ने पहले ही कहा था कि अगर इजराइल हमला करेगा तो ईरान भी करारा जवाब देगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now