‘इश्क मुझसे, शादी दूसरे से…’ बीच सड़क पर भाभी ने देवर की कर दी धुनाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 26, 2024

police-constable-devar

बिहार के पटना जंक्शन गोलंबर के पास बीच सड़क पर देवर-भाभी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। भाभी का आरोप है कि देवर उसके साथ संबंध बनाया और शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन देवर ने भाभी के आरोपों से इन्कार किया है। वह बिहार में पुलिस है।

भाभी और देवर बीच हो रहे झगड़े को देखकर लोगों ने पुलिस को बुलाना उचित समझा। बीच सड़क पर इस तरह के हाइवोल्टेज ड्रामा देखकर, वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले गई।

‘ये ब्रेस्ट हैं, संतरे नहीं…’, दिल्ली मेट्रो में लगा पोस्टर तो मच गया बवाल, DMRC ने लिया एक्शन

पुलिस की टीम से देवर और भाभी से पूछताछ की गई। दोनों से ही सड़क पर इस तरह के मारपीट का कारण पूछा गया। भाभी ने देवर पर आरोप लगाया कि उसकी पति के मौत के बाद देवर के साथ शादी करने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ससुराल में मिल रही काफी तरह की प्रताड़ना के बाद वो मायके चली गई। जब कुछ समय बाद वापस लौटी तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। भाभी ने कहा कि मुझसे इश्क करके शादी किसी और से करने की तैयारी देवर कर रहा है।

See also  जेडीयू विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बचे, काफिले में चार गाड़ियां आपस में टकराई

भाभी रागनी कुमारी का कहना है कि साल 2017 में रहुई नालंदा के रहने वाले दिनेश कुमार से उसकी शादी हुई थी। शादी के तीन साल बाद 2020 में पति की मौत हो गई। पति की मौत कोरोना के समय में हुई थी। इसके बाद पति का छोटा भाई गौतम कुमार उससे शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगा। दोनों 6 महीने तक साथ रहे।

बेस्टफ्रेंड को भेजा अपनी सुहागरात का वीडियो, लेकिन हो गया कांड… अब दूल्हा मांग रहा पुलिस से मदद

इसके बाद ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे घर से भगा दिया। वो अपनी छोटी बच्ची के साथ माइके जूहीचक नालंदा आ गई। बीच में ससुराल जाती थी तो एक-दो महीने के बाद ससुराल वाले भगा देते थे। भाभी के मुताबिक, जब पति की मौत हुई थी, उसके बाद इज्जत का हवाला देते हुए छोटे बेटे से शादी का आश्वासन दिया था। इसे पूरा नहीं किया। जब महिला ससुराल रहने गई तो उसे मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद नूर सराय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

See also  पटना में नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 41 एजेंडों पर लगी मुहर

अब देवर कहीं और शादी करने जा रहा है। रागनी के छोटे देवर गौतम की शादी 10 दिसंबर 2024 को होने वाली है। 4 को तिलक है। ऐसे में सूचना मिलने के बाद भाभी रागनी देवर गौतम की शादी रुकवाने के लिए उसके दफ्तर पटेल भवन में भी गई। दोनों के बीच कहा सुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया। देवर गौतम, बिहार पुलिस में सिपाही है।

हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप, बोले- 20 प्रतिशत सीट बेच देना ही सिस्टम है कांग्रेस का

देवर गौतम का आरोप है कि भाभी पैसे के लालच में ऐसा कर रही है। उसने पहले भी गौतम पर आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद आज रूपये के लिए मेरा अपहरण करने की कोशिश की। भाभी अपने भाई और दूसरे लोगों के साथ मिलकर जबरन गाड़ी में बैठाकर भागने की कोशिश करने लगी। मेरे साथ मारपीट की गई।

देवर ने कहा कि संबंध बनाने का आरोप बिल्कुल निराधार है। मेरा भाई जब ससुराल में गया था, उसी वक्त संदेहास्पद स्थिति में उसकी मौत हो गई। तब से ये लगातार रुपये और संपति का दबाव बना रही थी। अब जान गई है कि मेरी शादी हो रही है, तो एकबार फिर से रुपये के लिए ऐसा कर रही है। वहीं कोतवाली थाने पर दोनों पक्षों ने शिकायत की है।

See also  चंपाई सोरेन को विधानसभा में BJP नहीं दे रही है बोलने का मौका, हेमलाल मुर्मू बोले कुछ दिनों में पता चल जाएगा आटा-चावल का भाव

ज्ञानवापी पर हिन्दू पक्ष को झटका, वुजू खाना और पूरे परिसर के सर्वे की मांग खारिज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now