बिहार हिजाब विवाद: 3 लाख सैलरी; मनचाही पोस्टिंग और सरकारी घर, इरफान अंसारी का डॉ. नुसरत परवीन को ऑफर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 20, 2025

Bihar hijab controversy: Rs 3 lakh salary; desired posting and government house – Irfan Ansari's offer to Dr. Nusrat Parveen

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बिहार के हिजाब प्रकरण से जुड़ी वहां की महिला चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन को झारखंड में सरकारी नौकरी का ऑफर दिया है। पिछले दिनों कथित रूप से सीएम नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र देते समय महिला चिकित्सक का हिजाब खींच दिया था।

इस विवाद पर इरफान अंसारी ने कहा कि डॉ. नुसरत झारखंड में नौकरी करती हैं तो उन्हें तीन लाख रुपये वेतन और मनचाही पोस्टिंग का लाभ दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्हें सम्मान और सुरक्षा के साथ रहने के लिए सरकारी आवास भी दिया जाएगा।

TSPC उग्रवादी सलमान खान हथियार के साथ गिरफ्तार,रांची पुलिस ने लेवी की साजिश को किया नाकाम

उन्होंने कहा कि झारखंड में चिकित्सकों की कद्र होती है। जहां बिहार में महिला चिकित्सक के साथ हिजाब खींचने जैसी घटना होती है, वहीं झारखंड में महिलाओं की सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित होती है। जहां एक ओर महिला चिकित्सक का अपमान हुआ, वहीं झारखंड में सम्मान होगा।

See also  हरिद्वार के बाद अब बाराबंकी के मंदिर में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से ज्यादा घायल

यहां यह उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार चिकित्सकों को सरकारी सेवा में लाने के लिए टेंडर के माध्यम से अनुबंध पर नियुक्ति करती है, जिसके तहत चिकित्सकों को तीन लाख रुपये तक मासिक मानदेय तथा मनचाहा पदस्थापन का लाभ दिया जाता है।

युवराज सिंह, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, नेहा शर्मा की करोड़ों की संपत्ति अटैच, ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED का एक्शन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now