रांचीः झारखंड जगुआर के डीआईजी इंद्रजीत महथा को डीआईजी रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।इस दौरान इंद्रजीत महथा सिर्फ सात मामले से जुड़े कार्य देखेंगे और उसका निष्पादन करेंगे। इनमें एसीपी, एमएसीपी, विभागीय जांच, विभागीय कार्यवाही, अपील अभ्यावेदन, अभियोजन स्वीकृत्यदेश व हाइकोर्ट से संबंधित रिट याचिका शामिल हैं।
मंदिर में चोरी करने के बाद चोर को आ गई नींद, सामान के साथ वहीं सो गया, जब सुबह नींद खुली तो..
दूसरी ओर, झारखंड सचिवालय में कार्यरत प्रशाखा पदाधिकारियों का तबादला किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। तैयारियों के अनुसार, नियुक्ति वर्ष से अब तक एक ही जगह पर तैनात प्रशाखा पदाधिकारियों को सबसे पहले हटाया जाएगा। ऐसे कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है।
JJMP सबजोनल कमांडर लवलेश गंझू ने किया सरेंडर, 5 लाख का दिया गया चेक, 50 मामलों में था वांछित
इसके अलावा उन कर्मियों का भी तबादला होगा जिनके खिलाफ गंभीर शिकायतें हैं। कार्मिक विभाग ऐसे कर्मियों की भी सूची तैयार कर रही है। अभी तक की तैयारियों के अनुसार एक सप्ताह के अंदर प्रशाखा पदाधिकारियों का तबादला हो जाएगा।जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जब तक रांची रेंज के डीआईजी के पद पर किसी अधिकारी की नियमित पदस्थापन नहीं हो जाती, तब तक इंद्रजीत महथा इस कार्यालय के इन सात कार्यों का संचालन करेंगे।





