अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ 2.0 का आयोजन, लोहरदगा के देशराज और सजल हुए सम्मानित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ 2.0 का आयोजन, लोहरदगा के देशराज और सजल हुए सम्मानित

लोहरदगा: जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं रक्तमित्र देशराज गोयल और सजल कुमार को बिहार के गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी जमुहार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ 2.0 में सम्मानित किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दोनों को यह सम्मान प्रदान किया गया। दो दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में भारत के 24 राज्यों से करीब 120 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं नेपाल और भूटान के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। महाकुंभ का उद्देश्य सुरक्षित एवं स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना, रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना था।

WhatsApp Image 2026 07 07 at 9.36.01

देशराज गोयल को 94 बार स्वैच्छिक रक्तदान करने और हजारों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने कई आपातकालीन मामलों में रात-दिन रक्त की व्यवस्था कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं सजल कुमार को बेस्ट मोटिवेटर सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने स्कूल, कालेज और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है।

See also  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा, 28 मार्च को IIM के दीक्षांत सामारोह में होंगे शामिल, उलिहातू भी जायेंगे

WhatsApp Image 2026 07 07 at 9.36.01 PM

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी उन्होंने रक्तदान जागरूकता अभियान को नई मजबूती दी है। दोनों रक्तमित्र लोहरदगा की इमरजेंसी केयर संस्था के पदाधिकारी हैं और संस्था के माध्यम से लोहरदगा सहित देशभर में हजारों यूनिट रक्तदान करवाने में योगदान दिया है। इनके प्रयासों से कई गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका है। देशराज गोयल और सजल कुमार इससे पहले भी कई राज्यों में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हो चुके हैं। उनका यह सम्मान पूरे लोहरदगा जिले के लिए गौरव का विषय है। सामाजिक संगठनों और जिलेवासियों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now