डेस्कः दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से हीटवेव की चपेट में है। मौसम विभाग के हीटवेव को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस दौरान तापमान और नमी दोनों रहेगी। कई राज्यों में पारा 45 के पार जा चुका है। लोगों को 50 डिग्री के आसपास की झुलसाने वाली गर्मी महसूस हो रही है। पटना में भी पारा 40 के पार जा चुका है। राजस्थान के श्रीगंगा नगर में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने वहां रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
पटना में चेकिंग के दौरान कार सवार ने दारोगा समेत तीन को कुचला, महिला पुलिस कर्मी की मौत
भीषण गर्मी की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां भी हो रही है। तीखी धूप और बढ़ते तापमान का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द जैसी समस्याओं को लेकर अस्पताल पहुंचने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। डॉक्टर लोगों को सुबह 11 बजे से बाद जरूरी न हो तो धूप में नहीं निकलने की सलाह दे रहे है।
अस्पतालों की बदहाली अब नहीं दिखा पाएंगे कैमरे में, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने यूट्यूबर्स के प्रवेश पर लगाया बैन
पटना से लेकर दिल्ली तक भीषण गर्मी का प्रकोप है। लोगों के लिए अगले 48 घंटे में राहत की उम्मीद दिखाई दे रही है। देश के उत्तरी हिस्सों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण नमी बढ़ रही है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस शुक्रवार से गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जो हफ्ते के आखिर तक जारी रह सकती है।इन आंधी-तूफान वाली गतिविधियों के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की संभावना है, जिससे लोगों को आने वाले दिनों में झुलसाने वाली गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
15 दिनों के एकांतवास में गए भगवान जगन्नाथ, जाने क्यों पड़ जाते हैं बीमार
बिहार में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को पूरे राज्य के लिए हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। हालांकि 14 जून के बाद मौसम के करवट लेने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 से 14 जून के बीच बिहार के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। 15 से 17 जून के बीच मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार राज्य में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है, करीब 11% ज्यादा।
पिता को जन्मदिन की बधाई देने में तेजप्रताप ने सुबह से शाम तक किया इंतजार, AI से बनी तस्वीर के साथ लिखा लालू जी..
12 जून तक हीटवेव जारी रहने की संभावना
हीट इंडेक्स के 50 को पार करने पर, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि यह तापमान और सापेक्ष आर्द्रता पर निर्भर करता है और इन मूल्यों में परिवर्तन के आधार पर पूरे दिन बदलता रहता है। इसके अलावा, हीट इंडेक्स को भारतीय परिस्थितियों के लिए मान्य नहीं किया जाता है, और इसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है।IMD ने कहा कि दिल्ली और अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति देखी गई है।




