पटना में दारोगा और कांस्टेबल अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

पटना में दारोगा और कांस्टेबल अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

पटनाः सोमवार को राजधानी पटना में दारोगा और कांस्टेबल अभ्यर्थियों ने बहाली को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। डाकबंगला चौराहा पर बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज और भगदड़ में एक महिला अभ्यर्थी का पैर टूट गया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस बहाली का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे है।

नीतीश सरकार के मंत्री पर यूट्यूबर की पिटाई का आरोप, सवाल पूछने पर दी गाली, तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, दारोगा और कांस्टेबल अभ्यर्थी सोमवार को पटना कॉलेज से सीएम आवास का घेराव करने के लिए निकले थे। जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सैकड़ों अभ्यर्थी नारेबाजी करते हुए डाकबंगला चौराहा पर पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। अभ्यर्थियों को रोकने के लिए कोतवाली के पास पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।इस दौरान पुलिस ने इस प्रदर्शन का नेत्त्व कर रहे शिक्षक रौशन आनंद को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया। जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने पुलिस की गाड़ी को रोक दिया और गाड़ी के सामने बैठकर नारेबाजी करने लगे। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने शिक्षक रौशन आनंद को छोड़ दिया। जिसके बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत हुआ।

 

बिहार के स्कूल में ट्रेनिंग के नाम पर धर्मांतरण, नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गृह सचिव को रिपोर्ट भेज जांच की मांग
रौशन आनंद ने बताया कि पिछले दो साल से वैकेंसी नहीं निकाली गई है, जिसको लेकर अपनी बातों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दो साल से वैकेंसी निकालने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। आने वाले दिनों में आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके बाद भर्ती की संभावना भी खत्म हो जाएगी। ऐसे में सरकार को इससे पहले वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now