वित्तीय वर्ष के पहले दिन महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़े

वित्तीय वर्ष के पहले दिन महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़े

डेस्कः मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर अब आम लोगों पर पड़ता दिख रहा है। वित्तीय वर्ष के पहले दिन एक अप्रैल से टोल टैक्स महंगा हो गया है और वहां कैश भुगतान को भी बंद कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 195.50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है। बुधवार को लागू हुई नई दर से व्यापारियों और रेस्टोरेंज संचालकों की चिंता को और बढ़ा दिया है। सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है।इससे पहले,1 मार्च को 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

बिहार में SDPO निकले धनकुबेर, पत्नी और महिला मित्र के नाम पर 11 प्लॉट, महंगी गाड़ियों का शौक
वहीं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने प्रीमियम ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 100 ऑक्टेन पेट्रोल (XP100 पेट्रोल) की दिल्ली में कीमत 149 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ के दाम 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। ये दरें IOCL के आउटलेट्स पर लागू हैं।
सभी कंपनियों ने बढ़ाए दाम
तेल उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के रेट्स में भी बदलाव किया गया है, हालांकि उनकी कीमतें IOCL से कुछ पैसे ऊपर-नीचे हो सकती हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कैसी राहत?
जैसा कि पिछले महीने 6 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों का ऐलान किया गया था। वैसे ही उम्मीद की जा रही थी। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार देश के किसी महानगर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है। सरकार और तेल कंपनियों की ओर से आम लोगों को बड़ी राहत दी गई है। 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए प्रति गैस सिलेंडर का इजाफा किया गया था। जिसके बाद दिल्ली में 913 रुपए, कोलकाता में 939 रुपए, मुंबई में 912.50 रुपए और चेन्नई में 928.50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गए थे। जोकि अप्रैल के तहीने में भी लागू रहेंगी

देवघर के बैद्यनाथ धाम मंदिर में भक्तों को दिये गये पुराने शीघ्रदर्शनम कूपन, अधिकारी बोले- एजेंसी को जारी होगा शॉ-कॉज
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। आज यानी 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर डिजिटल पेमेंट ही मान्य होगा यानी अब हाइवे यूजर्स कैश में टोल का पेमेंट नहीं कर पाएंगे। NHAI का यह कदम पूरे देश में उसके सभी टोल प्लाजा पर लागू होगा।NHAI के मुताबिक, 1 अप्रैल से यात्री केवल टोल प्लाजा पर डिजिटल माध्यम जैसे फास्टैग और यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर पाएंगे।इस कदम का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली में पारदर्शिता लाना है।अधिकारियों का मानना ​​है कि पूरी तरह से डिजिटल प्रणाली से वाहनों को टोल प्लाजा से तेजी से गुजरने में मदद मिलेगी, जिससे लंबी कतारें कम होंगी और यात्रा का समय बचेगा. कैश लेन को हटाने से अधिकारियों को उम्मीद है कि यातायात खासकर व्यस्त समय में सुचारू रूप से चलेगा।टोल बूथों पर तेजी से प्रोसेसिंग से ईंधन की खपत और वाहन उत्सर्जन में भी कमी आने की संभावना है, जिससे स्वच्छ पर्यावरण में योगदान मिलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now