- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

आम आदमी पर महंगाई की मार, LPG गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 7, 2025

आम आदमी पर महंगाई की मार, LPG गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी

डेस्कः सोमवार को शेयर बाजार में ही हाहाकार नहीं मचा आम आदमी की जेब पर भी महंगाई की बड़ी मार पड़ी है। केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस के दामों में एक बार में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए हैं। इसके बाद उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये और गैर उज्ज्वला योजना के तहत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी।

पेट्रोल-डीजल के दाम में होगी बढ़ोतरी, केंद्र सरकार के इस फैसले से बढ़ेगी कीमत

इससे पहले पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया था। रसोई गैस के दाम में हुई बढ़ोतरी पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि होगी। 500 से यह 550 (PMUY लाभार्थियों के लिए) हो जाएगा और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगा। यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे बढ़ने के साथ समीक्षा करेंगे। हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं। इसलिए आपने जो पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि देखी है, उसका बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा….

See also  झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्णकिशोर तबीयत खराब, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर लिया स्वास्थ्य का हाल

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “प्रति सिलेंडर 50 रुपये की यह बढ़ोतरी उज्ज्वला लाभार्थी के लिए होगी और गैर-उज्ज्वला लाभार्थी के लिए भी होगी। हर 15-30 दिनों के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। पेट्रोल और डीजल के मामले में अगर यह प्रवृत्ति बनी रहती है, तो कीमत में संशोधन होने की संभावना है…”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now