भारत की T-20 में सबसे बड़ी हार, सिर्फ 70 रन में सब हुए ढेर, धोनी को नहीं मिल सका बर्थ डे गिफ्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2026

भारत की T-20 में सबसे बड़ी हार, सिर्फ 70 रन में सब हुए ढेर, धोनी को नहीं मिल सका बर्थ डे गिफ्ट

डेस्कः टी-20 वर्ल्ड चैम्पियन भारतीय क्रिकेट टीम के हार का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड में भी भारत को हार मिल रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की टी-20 के इतिहास में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। नॉटिंघम में खेले गए मैच में भारत को इंग्लैंड ने 125 रनों से हरा दिया। सिर्फ 70 गेंदों में पूरी भारतीय टीम आउट हो गई। इस मैच को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धौनी भी नॉटिंघम पहुंचे थे। धोनी का 7 जुलाई को जन्मदिन था और उस दिन उन्हें उम्मीद थी कि भारत के हार का सिलसिला टूटेगा और भारतीय क्रिकेट टीम अपने सबसे सफल कप्तान को जीत का तोहफा देगी मगर ऐसा हो नहीं सका और इंग्लैंड के 201 रनों के जवाब में भारत की टीम 125 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

dhoni 1
टेंट ब्रिज के मैदान पर इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करते हुए वो 11.4 ओवरों में 76 रनों पर सिमट गई।कुछ ही महीनों पहले की बात है, जब टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 250 से ज्यादा रन बनाए थे। फिर फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 255 रन बनाकर खिताब जीता था। फिर उन्हीं बल्लेबाजों ने आईपीएल 2026 में खूब रन बनाए। मगर अचानक इन्हीं बल्लेबाजों को क्या हो गया, जो रन निकलने दूभर हो गए? ये ऐसा सवाल है जिसने हर किसी को परेशान कर दिया है क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 70 गेंदों के अंदर टीम इंडिया ढेर हो गई, जो इससे पहले न कभी हुआ था और न कभी किसी ने इसकी कल्पना की थी। टी20 रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो ये भारतीय क्रिकेट टीम का इस फॉर्मेट में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है।भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से ये सबड़ी हार है। इससे पहले 6 फरवरी 2019 को न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टी20I में भारतीय टीम को 80 रनों से हराया था।साथ ही टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का ये दूसरा सबसे कम स्कोर भी है। यही नहीं पहली बार लगातार 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर पाई है। इस शानदार जीत के साथ ही इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। अब इंग्लिश टीम इस सीरीज को हार नहीं सकती है। इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। वो मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर आयोजित हुआ था। वहीं मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आयोजित मुकाबले में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत हासिल की थी। अब भारतीय टीम तीसरा मुकाबला भी गंवा बैठी। सीरीज का चौथा मुकाबला 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।

See also  सरकारी डॉक्टर ने इलाज के लिए आये 5 साल के मासूम को पिलाई सिगरेट, वीडियो हुआ वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now