डेस्कः कटक में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में इंडिया ने और साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हरा दिया। सूर्या बिग्रेड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 74 रनों पर आल आउट हो गई। दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है।
सदन में भिड़ गए प्रदीप यादव और इरफान अंसारी, कांग्रेस के दोनों विधायकों की ‘कहासुनी’ पर स्पीकर को आया ‘गुस्सा’
176 के जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर अर्शदीप ने क्विटन डिकॉक को चलता किया. डिकॉक खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद तीसरे ओवर में अर्शदीप ने स्टब्स को भी चलता किया। स्टब्स के खाते में 14 रन आए। छठे ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने कप्तान एडेन मार्करम को आउट कर दिया। मार्करम 14 रन बना सके।सातवां ओवर लेकर हार्दिक पंड्या आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर मिलर को आउट कर दिया। यानी 50 रनों के भीतर ही अफ्रीका को चौथा झटका लगा। इसके बाद 8वें ओवर में वरुण ने साउथ अफ्रीका को 5वां झटका दिया।
रिटायर्ड बैंक अफसर से ठगी, ऑनलाइन अरेस्ट के नाम पर वसूले 51 लाख रुपये
इसके बाद 10वें ओवर में वरुण ने जानसेन को भी बोल्ड कर दिया और साउथ अफ्रीका को छठा झटका दिया। जानसेन ने 12 रन बनाए। 11वें ओवर में बुमराह ने ब्रेविस को आउट किया। इस विकेट के साथ ही बुमराह के टी20 करियर में 100 विकेट भी पूरे हो गए। इसी ओवर में बुमराह ने केशव महाराज का भी विकेट झटका। 12वें ओवर में अक्षर ने साउथ अफ्रीका को 9वां झटका दिया।इसके बाद अगले ही ओवर में शिवम दुबे ने साउथ अफ्रीका को 74 पर ढेर कर दिया।




