गुवाहाटी टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद किया व्हाइटवॉश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2025

गुवाहाटी टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद किया व्हाइटवॉश

डेस्कः गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम की शर्मनाक हार हो गई है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका ने भारत आकर इतिहास रच दिया है। पिछले 25 सालों से भारत में टेस्ट सीरीज जीतने का इंतजार कर रही साउथ अफ्रीका को आखिरकार सफलता मिल गई। गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को सिर्फ 140 रन पर ढेर करते हुए 408 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की। इसके साथ ही उसने 2 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। ये भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 2000 के बाद पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती है।

G6qfEq4bwAAspnt

विराट कोहली वनडे मैच के लिए रांची पहुंचे, रोहित शर्मा शाम को आएंगे
भारतीय टीम का 25 साल बाद जीती सीरीज 
साल 2000 में हैंसी क्रोनिए के नेतृत्व में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराकर घरेलू टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश किया था। वहीं अफ्रीकी टीम ने तब आख‍िरी बार भारत में सीरीज भी जीती थी। तब पहला मैच मुंबई में हुआ जिसे अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट से जीता। वहीं दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु में हुआ, जिसे तब प्रोट‍ियाज टीम ने एक पारी और 71 रन से जीता था। ऐसे में टेम्बा बावुमा ने कोलकाता और अब गुवाहाटी टेस्ट जीतकर हैंसी क्रोन‍िए के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ क‍िया। ध्यान रहे साउथ अफ्रीका की टीम ने कोलकाता टेस्ट 30 रनों से जीता था।

See also  हेमंत सोरेन से नेशनल स्कूल बैंड कम्पीटिशन में पहला स्थान पाने वाले पूर्वी सिंहभूम बैंड टीम ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने झारखंड का नाम रौशन करने की दी बधाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now