पाक पर चला ऑपरेशन ‘तिलक’ भारत ने बिना ट्रॉफी के मनाया एशिया कप जीत का जश्न; VIDEO

Asia-cup-celebration

डेस्कः भारत ने दुबई में होने वाले एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। जीत के बाद ट्राफी वितरण समारोह को लेकर जमकर बवाल हुआ। इसके बाद भारतीय टीम ने बिना कप के ही जश्न मनाया। भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल के बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एसीसी के चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। यह ड्रामा लगभग 2 घंटे तक चला।

इसके बाद मोहसिन नकवी मैदान छोड़कर चले गए और आयोजकों में से कोई ट्रॉफी को लेकर ड्रेसिंग रूम के अंदर ले गया। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके बावजूद जीत का जश्न निराले अंदाज में मनाया। पाकिस्तान को जलाते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विनिंग सेलिब्रेशन को कॉपी किया। ट्रॉफी के बिना भारत की इस जीत के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PAK की नापाक हरकत, एशिया कप ट्रॉफी के साथ चुराए टीम इंडिया के मेडल! BCCI ने लगाए आरोप

क्यों भारत ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी?

मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तान के होम मिनिस्टर भी है। जब पहलगाम हमला हुआ और भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया तो मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ खूब जहर उगला था। भारत के खिलाफ उनके इस रवैय के चलते टीम इंडिया मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली।

एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान का किया जमकर विरोध

भारत-पाकिस्तान फाइनल ही नहीं ग्रुप स्टेज से सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान का विरोध किया। इसकी शुरुआत भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से टॉस के दौरान हाथ ना मिलाने से हुई। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी ग्रुप स्टेज का मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए, जिसे हैंडशेक विवाद का नाम देकर तूल दी गई। इसके बाद मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने जीत को पहलगाम हमले और आर्म्ड फोर्स को समर्पित कर अपनी भावनाएं खुलेआम जाहिर कर दी।

बड़े बेआबरू होकर… शिकस्त के बाद रोने लगे पाक कप्तान! हार के बाद हुई बेइज्जती का इन पर फोड़ा ठीकरा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now