बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की बैठक, हेमंत सोरेन ने SIR पर उठाए सवाल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की बैठक, हेमंत सोरेन ने SIR पर उठाए सवाल

डेस्कः लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की पहली वर्चुअल बैठक हुई। आम आदमी पार्टी के गठबंधन से अलग होने के बाद हुई इस बैठक मे आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पहलगाम हमले के बाद भारत के विदेश नीति और बिहार में हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल हुए। वहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, टीएमसी से अभिषेक मुखर्जी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।इस बैठक में कुल 24 दलों के नेता शामिल हुए।

चंदन मिश्रा शूटआउट के शूटर तौसीफ को लेकर नया खुलासाः बादशाह के साथ किंग्स ऑफ पटना कहता है फुल-टाइम किलर
बैठक के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बिहार में हो रहे एसआईआर और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पोस्ट करते हुए लिखा कि आज इंडिया गठबंधन की ऑनलाइन बैठक में शामिल हुआ। बैठक में मैंने पहलगांव जैसे कायराना हमले को लेकर केंद्र सरकार से सख्त जवाबदेही की मांग पर जोर दिया। देश को यह जानने का भी अधिकार है कि इस घटना को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत और स्पष्ट समर्थन का अभाव क्यों रहा? हमारे देश की विदेश नीति इतनी लचर क्यूं रही?

चंदन मिश्रा हत्याकांड के 5 शूटर्स कोलकाता से हुए अरेस्ट, पटना पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले दारोगा-सिपाही को किया सस्पेंड
उन्होने आगे बिहार में हो रहे SIR पर सवाल उठाते हुए लिखा कि चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एक अत्यंत संवेदनशील विषय है। बिहार में जिस तरह से इसे चलाया जा रहा है उससे साफ दिखता है कि भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक हितों को कैसे साधा जा रहा है।हम, इंडिया गठबंधन के रूप में, मजबूती और एकजुटता के साथ केंद्र सरकार से इन सभी मुद्दों पर जवाब के लिए प्रतिबद्ध हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now