- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार के रक्सौल में बड़े कारोबारी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर छापेमारी, एक दर्जन गाड़ियों के साथ पहुंची IT की टीम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 10, 2026

बिहार के रक्सौल में बड़े कारोबारी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर छापेमारी, एक दर्जन गाड़ियों के साथ पहुंची IT की टीम

डेस्कः बिहार-नेपाल बॉडर के सीमावर्ती शहर रक्सौल में शनिवार की सुबह आयकर विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की। शहर के बड़े कारोबारी मोहम्मद कलीम के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों और पैतृक आवास पर एक साथ आयकर विभाग की टीम ने छोपमारी की। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच आयकर विभाग के अधिकारी करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे।

बिहार में 71 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SSP और SP बदले गए
आयकर टीम ने आदापुर प्रखंड के विष्णुपुरवा स्थित पैतृक घर, रक्सौल मुख्य पथ पर पंकज चौक के समीप स्थित प्रतिष्ठान, तनिष्क शोरूम तथा लक्ष्मीपुर स्थित हीरो होंडा शोरूम में एक साथ घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।सुबह के समय जब लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही संबंधित प्रतिष्ठानों और आवास को चारों ओर से घेर लिया गया तथा दस्तावेजों की जांच और पूछताछ प्रारंभ कर दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई की सूचना फैलते ही शहर में हड़कंप मच गया।आयकर विभाग की इस छापेमारी को लेकर दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। फिलहाल विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच जारी है और आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से परहेज किया जा रहा है।

See also  एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ से'क्स करने वाले नेता पर FIR, वीडियो लीक होने के बाद ऐक्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now