- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

India-England Test: यशस्वी, गिल और पंत के शतक के बावजूद भारत विशाल स्कोर से चूका, 41 रनों के अंदर गिरे 7 विकेट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2025

लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज़ में भारत ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 471 रन बनाकर इंग्लैंड पर दबाव बना दिया है। टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल (147 रन) और विकेटकीपर ऋषभ पंत (134 रन) ने शानदार शतक जड़े। वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी 101 रनों की दमदार पारी खेली। हांलाकि टीम इंडिया विशाल स्कोर बना सकती थी लेकिन 41 रनों के अंदर गिरे सात विकेट की वजह से बड़ा स्कोर नहीं बन सका।

🏏 शानदार साझेदारियाँ और बड़ा स्कोर

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया और शुरुआत में ही केएल राहुल (42) और साई सुदर्शन (0) के रूप में दो विकेट जल्दी गंवा दिए। लेकिन उसके बाद शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने तीसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की। गिल ने संयमित बल्लेबाज़ी करते हुए 227 गेंदों में 147 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और एक छक्का शामिल था।

See also  CBI की टीम NEET पेपर लीक मामले में पहुंची हजारीबाग, ओएसिस स्कूल में हो रही है जांच, प्रिंसिपल से पूछताछ

इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज़ी की और 178 गेंदों में 12 चौके व 6 छक्कों की मदद से 134 रन बनाए। दोनों के बीच 209 रनों की अहम साझेदारी ने टीम इंडिया को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया।

🧤 निचले क्रम का संघर्ष

हालांकि मध्य और निचले क्रम में करुण नायर (0), रविंद्र जडेजा (11), शार्दुल ठाकुर (1), जसप्रीत बुमराह (0) और प्रसिद्ध कृष्णा (1) जल्दी आउट हो गए, जिससे भारत बड़ी बढ़त बनाने से चूक गया। सिराज 3 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की पारी 113वें ओवर में 471 रनों पर सिमट गई।

🎯 इंग्लैंड की गेंदबाज़ी में जोश टंग और बेन स्टोक्स का जलवा

इंग्लैंड की ओर से जोश टंग और बेन स्टोक्स ने गेंद से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों ने 4-4 विकेट चटकाए। टंग ने पंत, जडेजा, बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा को आउट किया जबकि स्टोक्स ने जायसवाल, साई सुदर्शन, करुण नायर और ठाकुर के विकेट लिए। ब्राइडन कार्स और शोएब बशीर ने एक-एक विकेट लिया जबकि अनुभवी क्रिस वोक्स को कोई सफलता नहीं मिली।

See also  रेलवे प्लेटफॉर्म पर लेटे दिव्यांग पर कांस्टेबल ने बरसाईं लातें; VIDEO हुआ वायरल तो…

364 करोड़ ₹ से रांची महिला कॉलेज की बदलेगी सूरत, जानिए हेमंत ने किस-किस वीमेंस कॉलेज के लिए खोला खजाना

 

yashashwi jaisawal scaled

हेमंत सोरेन कैबिनेट में 26 प्रस्तावों की मंजूरी, खूंटी में खुलेगा महिला कॉलेज, सिपाही से आईजी तक को मिलेगा पुलिस मेडल

यशस्वी जायसवाल की यादगार पारी

दूसरे सत्र के अंत में जायसवाल को क्रैंप की समस्या हुई, लेकिन फिजियो की मदद लेने के बाद उन्होंने लगातार दो गेंदों पर चौके जड़े और फिर एक रन लेकर 150 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस तरह जायसवाल ने इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट की पहली ही पारी को शतक से सजाकर यादगार बना दिया।

क्रमबल्लेबाज़आउट होने का तरीकारनगेंदचौकेछक्केस्ट्राइक रेट
1.यशस्वी जायसवालबॉल्ड – बेन स्टोक्स10115916163.52
2.के. एल. राहुलकैच – जो रूट, बॉल्ड – ब्राइडन कार्स42788053.85
3.साई सुदर्शनकैच – जेमी स्मिथ, बॉल्ड – बेन स्टोक्स04000.00
4.शुभमन गिल (कप्तान)कैच – जोश टंग, बॉल्ड – शोएब बशीर14722719164.76
5.ऋषभ पंत (विकेटकीपर)एलबीडब्ल्यू – जोश टंग13417812675.28
6.करुण नायरकैच – ओली पोप, बॉल्ड – बेन स्टोक्स04000.00
7.रवींद्र जडेजाबॉल्ड – जोश टंग11152073.33
8.शार्दुल ठाकुरकैच – जेमी स्मिथ, बॉल्ड – बेन स्टोक्स180012.50
9.जसप्रीत बुमराहकैच – हैरी ब्रूक, बॉल्ड – जोश टंग05000.00
10.मोहम्मद सिराजनॉटआउट370042.86
11.प्रसिद्ध कृष्णाबॉल्ड – जोश टंग130033.33
See also  मैनचेस्टर टेस्ट : रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने जड़ा शतक, भारत को हार से बचाया... टेस्ट ड्रॉ

🔹 अतिरिक्त रन: 31 (नो-बॉल: 9, वाइड: 2, बाई: 1, लेग बाई: 14, पेनल्टी: 5)
🔹 कुल स्कोर: 471/10 (113.0 ओवर)
🔹 गति रनरेट (CRR): 4.16
🔹 सबसे बड़ी साझेदारी: 209 रन
🔹 विकेट पतन:

  • 91/1 – केएल राहुल (24.5)

  • 92/2 – साई सुदर्शन (25.4)

  • 221/3 – यशस्वी जायसवाल (52.3)

  • 430/4 – शुभमन गिल (101.5)

  • 447/5 – करुण नायर (104.6)

  • 453/6 – ऋषभ पंत (107.2)

  • 454/7 – शार्दुल ठाकुर (108.4)

  • 458/8 – जसप्रीत बुमराह (110.3)

  • 469/9 – रवींद्र जडेजा (112.1)

  • 471/10 – प्रसिद्ध कृष्णा (112.6)


गेंदबाज़ी प्रदर्शन (इंग्लैंड):

गेंदबाज़ओवरमेडनरनविकेटइकोनॉमी
क्रिस वोक्स24410304.29
ब्राइडन कार्स2259614.36
जोश टंग2008644.30
बेन स्टोक्स2026643.30
शोएब बशीर27610013.70
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now