रांची में चाचा कर रहा था दिव्यांग भतीजी का रेप, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात; गिरफ्तार

सिमडेगा में नाबालिग छात्रा से दो दिनों तक रेप, अश्लील फोटो और वीडियो बनाया, मुख्यमंत्री ने कहा-ऐसी घटना बर्दाश्त के काबिल नहीं

झारखंड के रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक सगा चाचा अपनी भतीजी का कई महीनों से रेप कर रहा था। थाना क्षेत्र की पुलिस ने दिव्यांग नाबालिग भतीजी का यौन शोषण करने के आरोपी चाचा केतरा बेदिया को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने थाना में बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, केतरा काफी दिनों से भतीजी का यौन शोषण कर रहा था, जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तब इसकी जानकारी परिजनों को हुई। बताया जाता  है कि आरोपी ने तीन दिन पहले पीड़िता का गर्भपात कराया था। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई तो मामला खुल गया और आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि दिव्यांग नाबालिग के चाचा ने ही उसका यौन शोषण किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस अबॉर्शन करनेवाले डॉक्टर के बारे में पता कर रही है। उसकी तलाश की जा रही है।

थप्पड़ का ऐसा बदला! 9वीं क्लास का स्टूडेंट टिफिन में लाया पिस्टल और टीचर को मार दी गोली

थाना क्षेत्र की रहनेवाली नाबालिग से उसके ट्यूशन टीचर द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चान्हो पुलिस ने आरोपी शिक्षक लुंडरी गांव निवासी समीर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दर्ज एफआईआर के अनुसार, पीड़िता 10 अगस्त को घर पर अकेली थी और बाथरूम में कपड़ा साफ कर रही थी उसी समय समीर अंसारी घर में घुसा और उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पीड़िता का भाई घर पहुंचा तो समीर वहां से फरार हो गया। उसके अगले दिन थाना पहुंचकर पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया। थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

BIT Mesra के कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़, ब्लेड से किया गया हमला, देर रात तक स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now