धनबाद के सिजुआ में घर में मृत मिले दंपती और बच्ची, पीले रंग की चीज खोलेगी मौत का राज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2025

धनबाद के सिजुआ में घर में मृत मिले दंपती और बच्ची, पीले रंग की चीज खोलेगी मौत का राज

धनबादः कतरास के जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ न्यू साइडिंग कॉलोनी में मंगलवार की रात दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों को पुलिस ने घर के अंदर मृत पाया। 26 वर्षीय दैनिक‌ मजदूर राजा अंसारी, उसकी पत्नी 21 वर्षीय अमीना खातून एवं पौने दो वर्षीय पुत्री मायरा की संदेहजनक परिस्थितियों में मौत हो गई। तीनों के शव घर में पाए गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

हजारीबाग सेंट्रल जेल का जेलर सस्पेंड, आईजी के आदेश पर दिनेश वर्मा पर कार्रवाई
सूचना पाकर जोगता थाने की पुलिस पहुंची। तीनों को एसएनएमएमसीएच भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत बताया। पड़ोसियों का कहना है कि दंपती में अक्सर विवाद होता था। हालांकि घर में सारे बर्तन करीने से रखे पाए गए। एक डेगची में पीले रंग का द्रव मिला है, इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है, इसकी जांच कराई जाएगी।पुलिस को कमरे में क्षतिग्रस्त हीटर भी मिला है।

See also  रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार,लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई

नक्सलियों को घेरने के लिए 8 कैंप बनेंगे, इनमें 5 झारखंड में, अभियान के खिलाफ प्रतिरोध सप्ताह शुरू, 15 को बंद बुलाया
पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में देहरी पर प्लास्टिक की थैली में सब्जी रखी मिली। दंपती एक सप्ताह पहले ही इस मकान में भाड़े पर रहने आया था। राजा के पिता पिता जमाल अंसारी व मां रजिया खातून घर के पास ही तेतुलमुड़ी स्थित दाउद‌ नगर‌ में रहते हैं। जमाल रिक्शाचालक हैं। राजा पहले अपने माता-पिता के साथ रहता था। एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी और बच्ची के साथ यहां रघुनंदन के मकान में भाड़े पर रहने आया था।

हजारीबाग भूमि घोटाला की आरोपी CO अलका कुमारी बनी सरकारी गवाह, ACB ने चतरा से किया था गिरफ्तार
पड़ोसियों ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे कतरास से मजदूरी करने के बाद लौटा था। उसके हाथ में सब्जी थी। इस बीच पति-पत्नी में किसी बात पर तनाव के कारण बहस हुई थी। वहीं पिता जमाल अंसारी व मां रजिया ने बताया कि हमें एक लड़के ने आकर उनके जमीन पर पड़े होने की जानकारी दी। वैसे हमारे बेटे व बहू के बीच हमारे यहां कभी झगड़ा नहीं हुआ। पोती व बेटे बहू की मौत से रजिया खातून बिलख उठी। बच्ची को गोद में लेकर बिलखतीं रहीं। इधर लोगों का मानना है कि दंपती अवसाद में रहा होगा। उसने पहले बच्ची को कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया, उसके बाद खुद पी लिया।इस मामले को लेकर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि में करंट से मौत का मामला लग रहा है, मृत बच्ची का हाथ झुलसा मिला है, ऐसा प्रतीत होता है कि मामला आत्महत्या का हो सकता है, पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा।

See also  सुदेश महतो एक बार फिर बने AJSU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश चौधरी बनाये गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now