पटना में 5वीं कक्षा की छात्रा ने खुद को लगाई आग, जांच के लिए स्कूल पहुंची पुलिस की नाराज लोगों ने कर दी पिटाई, VIDEO

पटना में 5वीं कक्षा ने खुद को लगाई आग, जांच के लिए स्कूल पहुंची पुलिस की नाराज लोगों ने कर दी पिटाई, VIDEO

पटनाः राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में कन्या मध्य विद्यालय अमलटोला में 5वीं क्लास की छात्रा ने खुद को बाथरूम में बंद कर आग लगा ली। नाबालिग छात्रा को घायल अवस्था में आनन-फानन में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि छात्रा बहुत झुलझ गई है और उसकी स्थिति गंभीर है। स्कूल प्रशासन के खिलाफ छात्रा के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा। परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया यही नहीं जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम की भी जमकर पिटाई कर दी।

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और विधायक कृष्ण मुरारी पर हमला, एक किलोमीटर तक भागकर बचाई जान
स्कूल के बाहर लगी भीड़ ने बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। लोगों ने एसएचओ की पिटाई कर दी।घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ किया। पुलिसकर्मी पर भी थप्पड़ बरसाए।वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उग्र लोग एक पुलिसकर्मी पर थप्पड़ चला रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now