पलामूः मगढ़ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान पति-पत्नी को गोली मारी है। इस हमले में प्रज्ञा केंद्र संचालक महिला के पैर में गोली लगी है, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई।घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए लातेहार के बरवाडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
बोकारो के चास की थाना प्रभारी का कथित ऑडियो वायरल, युवक से गाली-गलौच और धमकाने का आरोप
बीच सड़क पर अपराधियों का तांडव
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुंटार में शमा परवीन प्रज्ञा केंद्र का संचालन करती हैं। वह अपने पति इसराफील के साथ बाइक से हुंटार जा रही थीं। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट की कोशिश करने लगे। जब दंपती ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।घायल इसराफील ने बताया कि अपराधियों ने करीब तीन से चार राउंड फायरिंग की। दहशत फैलाने के बाद अपराधी करीब तीन लाख रुपये से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।


