लोहरदगा में कांग्रेस नेता के बेटे ने जिले का नाम की रौशन, किर्गिस्तान से MBBS की पढ़ाई कर FMGE में शानदार सफलता हासिल की

लोहरदगा : जिले के आजाद बस्ती, बंगला रोड निवासी एवं लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद के होनहार पुत्र तंजील अहमद ने किर्गिस्तान (रूस) से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेश मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) में शानदार सफलता हासिल की है। इस सफलता को हासिल कर डा. तंज़ील अहमद ने लोहरदगा जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। किर्गिस्तान (रूस) से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने भारत में आयोजित विदेश मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा पास कर भारत में आधिकारिक तौर पर डॉक्टर के रूप में कार्य करने की अनिवार्यता का पूरा कर लिया है।

WhatsApp Image 2025 08 14 at 18.29.31 fb632b33

जयराम महतो ने पार्टी के दो नेताओं का निलंबन लिया वापस, ऑडियो वायरल होने पर की थी कार्रवाई

डा. तंज़ील ने 26 जुलाई 2025 को यह परीक्षा दी और 13 अगस्त 2025 को घोषित परिणाम में सफलता पाई। इस सफलता के साथ वे अब भारत में आधिकारिक तौर पर डॉक्टर के रूप में सेवा दे सकेंगे। हाजी शकील अहमद के पुत्र डा. तंजील अहमद बचपन से ही मेधावी रहे। डा. तंज़ील ने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। डा. तंजील अहमद की इस उपलब्धि पर राज्यसभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू और लोहरदगा के विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री डा. रामेश्वर उरांव समेत जिले के जनप्रतिनिधियों, परिजनों, मित्रों और जिले वासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now