लातेहार में JJMP का सब जोनल और एरिया कमांडर ने किया सरेंडर, पुलिस ने रखा था 5 लाख का इनाम

लातेहार में JJMP का सब जोनल और एरिया कमांडर ने किया सरेंडर, पुलिस ने रखा था 5 लाख का इनाम

लातेहारः झारखंड सरकार के आत्मसर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लातेहार में झारखंड जनमुक्ति परिषद संगठन का संब जोनल कमांडर और एरिया कमांडर ने सरेंडर कर दिया है। बुधवार को 5 लाख के इनामी ब्रजेश यादव और अवधेश लोहरा उर्फ रोहित ने आत्मसमर्पण कर दिया।

G5i64BbbMAERFLU

रांची के पूर्व DC छवि रंजन सस्पेंशन खत्म, जल्द मिलेगी नई पोस्टिंग
जेजेएमपी के दोनों उग्रवादियों ने पलामू के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, लातेहार एसपी कुमार गौरव, सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर और एसएसबी 32वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार के समक्ष सरेंडर किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता और बुके देकर स्वागत किया और इनामी नक्सली ब्रजेश यादव को पांच लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक भी सौंपा।

झारखंड में डॉक्टर से मांगी गई रंगदारी, नहीं देने पर घर में की फायरिंग, पुलिस ने 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
आत्मसमर्पण करें, नहीं तो पुलिस कार्रवाई में मारे जाएंगे
पलामू आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला अब पहले जैसा नहीं रहा। इसमें काफी बदलाव आया है। पुलिस और प्रशासन के निरंतर प्रयासों से साल 2025 में अब तक 21 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। आज 5 लाख के इनामी समेत दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आईजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जंगलों में छिपे नक्सली जल्द आत्मसमर्पण करें, नहीं तो पुलिस कार्रवाई में मारे जाएंगे।

झारखंड पर्यटन व ऊर्जा निगम से 109 करोड़ की अवैध निकासी, कोलकाता से दो गिरफ्तार
अभियान और जनता के सहयोग से टूट रहा नक्सलियों का हौसला
एसपी कुमार गौरव ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान और जनता के सहयोग की वजह से नक्सलियों का हौसला टूट रहा है। उन्होंने कहा कि जेजेएमपी संगठन अब खत्म होने के कगार पर है। केवल 4-5 सदस्य ही बचे हैं। एसपी ने उनसे अपील की कि वे सरेंडर कर दें, नहीं तो पुलिस मुठभेड़ में मारे जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now