झारखंड में सेल्फी का चक्कर पर गया महंगा, वाटर फॉल में बहा परिवार, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

झारखंड में सेल्फी का चक्कर पर गया महंगा, वाटर फॉल में बहा परिवार, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

धनबादः झारखंड में मानसून अपने पूरे शबाब पर है। रांची से लेकर धनबाद तक जोरदार बारिश हो रही है। बारिश के इस मौसम में वाटर फॉल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते है। धनबाद के भटिंडा फॉल का दृश्य बहुत मनोरम बना हुआ है। इस वाटर फॉल में सेल्फी लेना एक परिवार के लिए जोखिम भरा हो गया परिवार के चार लोगों की जान बाल-बाल बच गई।

पटना का बारिश से बुरा हाल, स्कूल बंद, रेलवे ट्रैक पर चढ़ा पानी, थाने में जलजमाव
दरअसल, यहां के भटिंडा वाटर फॉल में सेल्फी लेने के चक्कर में एक ही परिवार के चार लोग पानी के तेज बहाव में जा गिरे और डूबने लगे। इसके बाद आसपास के लोगों की नजर डूब रहे चारों पर पड़ी। फिर क्या था चीख पुकार होने लगी। वहां मछली पकड़ रहे लोगों ने सूझबूझ के साथ चारों को पानी से बाहर निकाला।

ठाकुरगांव थाना प्रभारी ने साले के साथ नशे में धुत होकर की थी मारपीट, पुलिसकर्मी की पिटाई मामले में आया नया मोड़, दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बताया जा रहा हैं बंगाल के बर्दमान से एक ही परिवार के चार सदस्य धनबाद के भटिंडा वाटर फॉल घूमने के लिए आये थे। इस बीच वे भटिंडा फॉल के तेज धार से बह रहे पानी के पास सेल्फी लेने लगे। अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगी। महिला को बहते देख पति, बेटा और बेटी तीनों उसको बचाने के लिए कूद गए।

पंचायत सचिव ने लालू के विधायक को हड़का दिया, जूता मारने, तलवे चाटने से लेकर प्रोटोकॉल तोड़ने तक गई बात
इसके बाद तीनों भी पानी के तेज बहाव में डूबने लगे। आसपास के लोगों की नजर डूब रहे तीनों पर पड़ी तो स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सभी को बचा लिया गया। और सभी को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया। सामने आए घटना के वीडियो में दिख रहा है कि कैसे लोगों ने पानी के अंदर मानव चेन बनाकर सभी की मदद की। लोगों की एकजुटता और तेजी से चार जिंदगियां बच गईं।इस रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोग देवदूत बनकर आए और मानव श्रंखला बनाकर चार जिंदगियों को बचाया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now