डेस्कः झारखंड में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के दुमका में एक स्टेज परफॉर्मर युवती को लड़कों ने बुलाया और कमरे में बंद कर उसके साथ रेप किया। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्टेज प्रोग्राम करने वाली लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पीड़िता ने हंसडीहा थाना में आवेदन दिया है। युवती को डांडिया प्रोग्राम के लिए बुलाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था। शनिवार को युवती का न्यायालय में बयान दर्ज करावाया जाएगा।
शराब पीकर स्कूल में करते थे गंदा काम, वीडियो वायरल होने पर 4 टीचर सस्पेंड; प्रिंसिपल पर गिरी गाज
पीड़िता ने आवेदन में बताई आपबीती
पीड़िता द्वारा दिये गए आवेदन में बताया गया है कि वह देवघर में किराए के मकान पर रहती है। वह स्टेज प्रोग्राम कर जीविकोपार्जन करती है। आवेदन में ये घटना 28 सितंबर का बताया गया है। जिसमें सौरभ कुमार नामक एक युवक ने फोन कर हंसडीहा में प्रोग्राम करने की बात की। फिर सौरभ कुमार, राजन राज, पारस राज यादव देवघर आकर सफेद रंग की कार (JH 15 AF 4591) से मेरे रूम पर आये।इसके बाद लड़की को साथ बैठाकर वो सभी कार में ले गये. हंसडीहा पहुंचने पर डांस करने वाली दूसरी लड़कियों और प्रोग्राम की तैयारी के साथ स्टेज शो के बारे में जानकारी लेनी चाही। इस पर सौरभ ने बताया कि सामने वाले घर में चार लड़की को ठहराया गया है। जब वह वहां पहुंची तो वहां अन्य कोई लड़की नहीं थी। इतने में उसे समझ आ गया कि इन तीनों लड़कों ने धोखा से यहां लाया। इसके बाद रूम में बंद कर दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही उन लड़कों ने अश्लील वीडियो बनाया गया। उन्होंने ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
प्रेम प्रसंग के शक में पति-पत्नी का हुआ झगड़ा, कमरे में पहुंची पत्नी ने सोए पति का ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काटा
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
इस हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन मिलने के साथ कांड संख्या 81/2025 सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही तीन युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं लड़की का मेडिकल के लिए ले जाया गया है जबकि शनिवार को बयान दर्ज करने के लिए न्यायालय में ले जाया जाएगा।




