झारखंड में प्रेमिका के लिए प्रेमी हिंदू से बना मुस्लिम, खतना कराया-मस्जिद में नमाज पढ़ी फिर भी छोड़कर चली गई माशूका

झारखंड में प्रेमिका के लिए प्रेमी हिंदू से बना मुस्लिम, खतना कराया-मस्जिद में नमाज पढ़ी फिर भी छोड़कर चली गई माशूका

डेस्कः झारखंड के गुमला में धर्म परिवर्तन के एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गुमला के रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए हिंदू धर्म को छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना लिया लेकिन प्रेमिका ने उसे धोखा दे दिया। आहत होकर उसने विश्व हिंदू परिषद को चिट्ठी लिखी और अपनी गलती को स्वीकार किया।

सीता सोरेन की बढ़ी मुसीबत, पूर्व विधायक समेत 9 पर रंगदारी, चोरी, मारपीट और अपहरण का केस
गुमला के सिसई बस्ती के रहने वाले राकेश कुमार साहू ने 14 नवंबर 2024 को नोटरी पब्लिक समक्ष शपथ पत्र के माध्यम से अपना नाम मोहम्मद उमर अंसारी रख लिया था। शपथपत्र में उसने इस्लाम धर्म स्वीकार करने और इस्लाम धर्म का अक्षरशः पालन करने की बात कही थी। मार्च महीने में खतना भी करा लिया और मस्जिद में नमाज पढ़ने भी जाता था।

सोनम और राज कुशवाहा की एक साथ वाली तस्वीर आई सामने, SIT के सामने पति की हत्या का गुनाह किया कबूल
मिली जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार साहू का सिसई के ही एक मुस्लिम युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवती से शादी करना चाहता था। इसके लिए युवती के स्वजन तैयार नहीं थे। वह विरोध कर रहे थे। युवती से शादी के लिए युवक ने इस्लाम धर्म स्वीकार किया।

जन्मदिन पर लालू यादव की तस्वीर को पहना दिया माला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और RJD विधायक ने ये क्या कर दिया
इसी बीच युवती के स्वजन ने दूसरे से शादी कर दी। इससे राकेश कुमार साहू की उम्मीदों पर पानी फिर गया। दूसरी तरफ बेटे के इस्लाम धर्म स्वीकर करने से युवक के पिता गणेश साहू भी काफी परेशान थे। बेटे को समझाने-बुझाने का प्रयास चल रहा था। आखिरकार मंगलवार को युवक ने सनातन धर्म में वापसी की।घर वापसी से पूर्व उसने विश्व हिंदू परिषद के नाम पत्र भी लिखा, जिसमें बताया कि गलत संगत के कारण उसने ऐसा किया। उसे धीरे-धीरे इस गलती का अहसास होने लगा था।धोखा खाने के बाद मंगलवार को फिर से सनातन धर्म में वापसी की। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच उसका मुंडन किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now