जमशेदपुर में मिर्च पाउंटर छिड़कर दिनदहाड़े लूट,कारोबारी से 30 लाख रुपये लेकर हो गए फरार,भागते समय की फायरिंग

जमशेदपुरः जिले में लगातार दूसरे दिन लूट की एक बड़ी वारदात अपराधियों ने अंजाम दिया है। बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप कारोबारी साकेत कुमार अग्रवाल से अपराधियों ने दिनदहाड़े 30 लख रुपये लूट लिए।पैसे जमा करने स्कूटी से बैंक जा रहे व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर उससे 30 लाख लूट लिये। पीछा करने पर इनोवा में सवार अपराधियों ने फायरिंग भी की। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Crime News Today in Jamshedpur

जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, तीन राउंट चली गोली, दुकानदार को पीटा, देखिये CCTV  फुटेज
कारोबारी साकेत कुमार अग्रवाल अपने घर से बैंक में जमा करने के लिए 30 लाख रुपये स्कूटी से ले जा रहे थे। इस बीच बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने साकेत कुमार को रोका।उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर छिड़क दिया। फिर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। भगाने के क्रम में अपराधियों ने फायरिंग भी की।

रामदास सोरेन के बेटे सोमेश लड़ेंगे उपचुनाव, घाटशिला विधानसभा JMM कमेटी ने की घोषणा
वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है।बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में साकेत कुमार अग्रवाल ने कहा कि रोजाना की तरह आज भी रुपये से भरा बैग लेकर घर से निकले थे।

रांची के दो बिल्डरों से मांगी गई 50-50 लाख की रंगदारी, PLFI ने दी जान से मारने की धमकी
वे बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। बैग में 30 लख रुपये थे। बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो ने मेरा रास्ता रोका और गाड़ी से अपराधियों ने उतरते ही मुझ पर मिर्ची पाउडर छिड़क दिया। फिर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। विरोध करने पर फायरिंग भी की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now