हजारीबाग में तेज रफ्तार स्कार्पियों ने दो युवकों को कुचला, अस्पताल के रास्ते में हो गई मौत, नाराज लोगों ने किया हंगामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 3, 2025

हजारीबाग में तेज रफ्तार स्कार्पियों ने दो युवकों को कुचला, अस्पताल के रास्ते में हो गई मौत, नाराज लोगों ने किया हंगामा

हजारीबागः चरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कार्पियों की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घटना चरही थाना क्षेत्र के चरही -घाटो मार्ग के तापीन के बयालीस नंबर चौक की है।

देवघर में पत्नी पर पति की पिटाई का आरोप, गुंडे भेजकर ससुराल के घर को तोड़वाया, VIDEO हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 :15 बजे दो युवक राजू और करण आपस में बातचीत करते हुए सड़क के किनारे चल रहे थे। लेकिन इसी बीच चरही की ओर से घाटो जा रही एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। अज्ञात स्कॉर्पियो दोनों युवकों को रौंद कर फरार हो गया। घटना में राजू और करण बुरी तरह जख्मी हो गये।

यात्री ने विमान का आपातकालीन दरवाजा खोला, मचा हड़कंप, रांची से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट
पुलिस ने दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखा और एंबुलेंस बुलाया। पुलिस ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया। लेकिन अस्पताल जाते वक्त रास्ते में ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। उनके मौत की खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गये।घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू दिया। चहरी पुलिस पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और नाराज लोगों को समझा बुझाकर रात में किसी तरह मामला को शांत कराया।

See also  पिता की कार से कुचलकर तीन साल के बेटे की मौत, मां ने हत्या का लगाया आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now