गुरुग्राम से एक बेहद चौंकाने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है, यहां पुलिस ने 47 साल के एक शख्स को अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने बच्चियों की शिक्षिका से मिली शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात तो यह है कि इस बारे में सबकुछ पता होने के बाद भी बच्चियों की मां कई सालों तक चुप रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले छह साल से अपनी 17 साल की बेटी का और पिछले दो सालों से अपनी 12 साल की बेटी का यौन शोषण कर रहा था।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि यह मामला 4 सितंबर को उस समय सामने आया जब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छोटी बहन ने अपनी शिक्षिका को बताया कि कैसे उसका पिता शराब पीने के बाद उसे अपने कमरे में घसीटकर ले जाता है और उसके साथ मारपीट व गलत काम करता है। साथ ही उसने उन्हें यह भी बताया कि जब वह और उसकी मां इस बात का विरोध करते हैं, तो उसका पिता उनके साथ मारपीट करता है।
विधवा महिला से 4 साल तक बनाए संबंध, प्रेग्नेंट करके किसी और से रचाई शादी; रेप केस में हुई जेल
स्कूली छात्रा ने टीचर को यह भी बताया कि उसका पिता पिछले छह सालों से उसकी बड़ी बहन के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न कर रहा है। साथ ही यह भी बताया कि उसके पिता ने उसकी बहन का स्कूल जाना बंद करवा दिया है और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है। इसके अलावा उसे किसी से मिलने की अनुमति भी नहीं है।
पुलिस ने बताया कि छात्रा के खुलासे के बाद उसकी शिक्षिका ने दोनों लड़कियों की मां को फोन लगाया और उनसे इस बारे में बात की, इस दौरान महिला ने भी बच्ची के आरोपों की पुष्टि कर दी, जिसके बाद महिला टीचर ने पुलिस को बुलाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में दोनों बच्चियों के आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और 10 तथा बीएनएस की धारा 65 के तहत FIR दर्ज की गई है और इसके बाद बुधवार रात उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। इस बीच, अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शहर की एक अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
झारखंड ऊर्जा विभाग के खाते से निकाले 100 करोड़, खरीदी ली 5 एकड़ जमीन; अब ATS करेगी जब्ती




