धनबाद में सांसद-विधायक के आवास के सामने पनपता रहा कोयला माफियाओं का साम्राज्य, BCCL की कार्रवाई में खुली ‘मौत की सुरंगों’ की हकीकत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 2, 2026

धनबाद: बाघमारा अनुमंडल के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-3 के बाहयरडीह स्थित बंद पड़ी खदान में अवैध कोयला खनन के खिलाफ बीसीसीएल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया है। अभियान के दौरान लगभग पांच हाइवा कोयला बरामद किए जाने की सूचना है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2026 06 02 at 7.36.24 AM
जानकारी के अनुसार, बाहयरडीह क्षेत्र में लंबे समय से संगठित तरीके से अवैध खनन का नेटवर्क संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन में लगे लोगों ने गांव की ओर जाने वाले जोरिया (जल निकासी मार्ग) को करकट और सीमेंट डालकर बंद कर दिया था, ताकि अवैध खनन गतिविधियों में कोई बाधा न आए। पूरे खदान क्षेत्र में सैकड़ों अवैध मुहानों के जरिए कोयला निकाले जाने की बात सामने आ रही है।

WhatsApp Image 2026 06 02 at 7.36.23 AM
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन की सुरंगें अब बस्ती और राम मंदिर क्षेत्र तक पहुंच चुकी हैं। ऐसे में हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। लोगों को आशंका है कि कभी भी भू-धंसान जैसी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।

See also  सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में छात्राओं ने छेड़खानी की बढ़ती घटना के विरोध में किया प्रदर्शन, पीड़ित छात्रा ने विवि प्रशासन को भेजा मेल

WhatsApp Image 2026 06 02 at 7.36.23 AM 1
स्थानीय लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और प्रभावशाली लोगों के आवास होने के बावजूद अवैध खनन वर्षों तक कैसे जारी रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और आवाज उठाने में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई।

WhatsApp Image 2026 06 02 at 7.36.23
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ग्रामीण महिलाओं ने अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला था। महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अवैध कोयले की बोरियां, परिवहन में इस्तेमाल हो रहे वाहनों और खनन गतिविधियों को सार्वजनिक रूप से उजागर किया था। इससे क्षेत्र में अवैध कारोबार को लेकर बहस तेज हो गई थी।किसी संभावित बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए बीसीसीएल की टीम सैकड़ों CISF जवानों के साथ मौके पर पहुंची और व्यापक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया गया, जिससे अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

See also  ढुलू महतो ने संजीव कुमार को दिया समर्थन, सिंह मेंशन पर साधा निशाना, कहा-खून चूसने वाले को नहीं, खून देने वाले को मेयर बनाओ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now