धनबाद में ‘आओ फरिया लो’ से शुरू हुआ था ढुलू महतो और रणविजय सिंह के समर्थकों में झड़प, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

धनबाद में 'आओ फरिया लो' से शुरू हुआ था ढुलू महतो और रणविजय सिंह के समर्थकों में झड़प, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

धनबादः शुक्रवार को धनबाद के धैया स्थित प्रभातम मॉल के पास का एरिया रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। बीजेपी सांसद ढुलू महतो और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई। मारपीट-हाथापाई के बाद हालात बिगड़े तो पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रभातम मॉल को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के पास फंड नहीं, रिम्स के पास डॉक्टरों और कर्मचारियों को वेतन देने का पैसा नहीं
दोनों गुटों के बीच पथराव के बीच अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई और आस पास की दुकानों को भी बंद करना पड़ गया। पुलिस को स्थिति कंट्रोल करने में पसीनें छूट गए। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रभातम मॉल के पास दोनों गुटों के लोग दोपहर ढ़ाई बजे से ही जुटने लगे थे।

भाभी के तानों से तंग आकर ननद बिजली खंभे पर चढ़ी, लोगों ने ऐसी बचाई जान
कहा जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच लड़ाई सोशल मीडिया के माघ्यम से शुरू हुई। बीजेपी सांसद ढुलू महतो के समर्थकों को रणविजय सिंह के बेटे रणवीर सिंह की ओर से मुकाबला करने की चुनौती दी गई थी। वॉट्सअप संदेश भेजकर कहा गया था कि हिम्मत है तो तीन बजे आकर प्रभातम मॉल के पास फरिया लो। इस एक लाइन ने दो गुटों को आमने-सामने कर दिया। ढुलू महतो और रणविजय सिंह दोनों का प्रभाव क्षेत्र बाघमारा ही है। बाघमारा के ही दो गुटों में टकराव धनबाद शहर में आकर ऐसा दिखा कि पूरे शहर का ध्यान इस झड़प ने खींच लिया।

रांची में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, युवक-युवती की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
रणविजय सिंह के बेटे की ओर से मिली चुनौती के बाद धनबाद सांसद के समर्थक प्रभातम मॉल के पास जमा होने लगे। वहां सांसद समर्थक प्रेम महतो के साथ लोग मोर्चा संभाले खड़े थे। वहीं रणविजय सिंह के धैया स्थित आवास के पास भी उनके पुत्र के समर्थक डटे हुए थे। फिर रणवीर के साथ लोग मॉल के पास आ गए। वहां आमना-सामना होते ही पथराव शुरू हो गया।

श्वेता सिंह ने चुनाव आयोग से मांगा समय, तीन वोटर आईकार्ड और दो पैन कार्ड रखने का है आरोप
इससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर खूब पथराव किया। दोनों के बीच कई नकाबपोश भी थे जो संभवत: हथियारबंद थे। पथराव के थोड़ी ही देर के बाद ही रणवीर सिंह अपने समर्थकों के साथ लौट गए, वहीं सांसद समर्थक मॉल के बाहर नारेबाजी करने लगे।

संताल के रास्ते 18 जून तक झारखंड में मानसून करेगा प्रवेश, आज से बारिश शुरू
इस बीच सूचना पाकर धनबाद, बरवाअड्डा समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई और नारेबाजी कर रहे सांसद समर्थकों पर लाठी चार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई और सभी भागने लगे। मॉल के आसपास खड़े कई आम लोग भी पुलिस की लाठियों का शिकार बन गए।

विमान हादसे में पटना की मनीषा ने गंवाई जान, एयर होस्टेज के रूप में जिंदगी की आखिरी सफर पर जा रही थी लंदन
पुलिस ने सभी दुकानों में बैठे लोगों को खदेड़ दिया। बता दें कि पिछले शुक्रवार को सांसद समर्थक प्रेम महतो और रणवीर सिंह के बीच प्रभातम मॉल में ही गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बयानबाजी और एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश जारी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। इसी घटना को लेकर दोनों पक्षों में विवाद कायम था।

बिहार चुनाव को लेकर झारखंड में हलचल तेज, नीतीश कुमार के मंत्री ने की हेमंत सोरेन से मुलाकात
पुलिस ने मॉल के पास से सांसद ढुलू महतो के समर्थक प्रेम महतो समेत दो अन्य को हिरासत में ले लिया है। सांसद समर्थक प्रेम महतो के नेतृत्व में ही मौके पर लोग जुटे थे। इसके बाद पुलिस ने रणविजय सिंह के आवास के पास से भी तीन लोगों को पकड़ा। सभी से थाने में पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now