डेस्कः बिहार के कैमूर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में भभुआ मुख्यालय डीएसपी और इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना जिले के मोहनिया थाना इलाके के दादर के पास हुई।आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिये हॉस्पिटल ले जाया गया।
असम में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत, ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे
पटना से लौटने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, पटना से भभुआ लौटने के दौरान जैसे ही पुलिसकर्मियों की कार दादर के पास पहुंची। इस दौरान गलत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई। इस घटना में भभुआ मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार, क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर राजेश कुमार,चालक राजीव कुमार और करण कुमार घायल हो गए।
Bihar Driving License: बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस अब 24 घंटे में बनेगा, नए सिस्टम से फटाफट होगा काम
घटना की सूचना मिलते ही पहुंची मोहनिया पुलिस
इस घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिये मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर विंध्याचल सिंह ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।




