बिहार में बेटे की मौत के 16 दिन बाद पिता ने बहू से रचाई शादी, आपसी सहमति से दोनों ने एक दूसरे को अपनाया

बिहार में बेटे की मौत के 16 दिन बाद पिता ने बहू से रचाई शादी, आपसी सहमति से दोनों ने एक दूसरे को अपनाया

डेस्कः बिहार के जहानाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत के महज 16 दिन बाद अपनी ही बहू से शादी कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बिहार में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, संजीव हंस का खत्म हुआ निलंबन, देखिये पूरी लिस्ट
जानकारी के मुताबिक, जिले के निवासी शंभू ठाकुर के बेटे की कुछ दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। परिवार अभी गहरे शोक में था, इसी बीच शंभू ठाकुर द्वारा अपनी बहू शिल्पी ठाकुर से विवाह करने की बात सामने आई।बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से शादी की है। शिल्पी ठाकुर का कहना है कि उसकी उम्र अभी कम है और पूरी ज़िंदगी सामने पड़ी है, इसलिए उसने अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया।

बिहार महिला आयोग में युवती को बदनाम करने की साजिश! पति को भेजा फर्जी आवेदन की कॉपी, शादी तुड़वाने का प्रयास
वहीं शंभू ठाकुर ने भी अपनी पत्नी से अलग होकर बहू को जीवनसंगिनी बनाने का निर्णय लिया। घटना सामने आने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे निजी फैसला बता रहे हैं, तो कुछ इसे सामाजिक मर्यादाओं से जुड़ा गंभीर मामला मान रहे हैं।फिलहाल इस मामले में किसी कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है और प्रशासन की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह घटना एक बार फिर सामाजिक मूल्यों, पारिवारिक रिश्तों और नैतिकता पर बहस छेड़ रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now