बिहार के आरा में पंचायत के सचिव जी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, विजलेंस की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा

बिहार के आरा में पंचायत के सचिव जी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, विजलेंस की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा

डेस्कः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। आरा जिले में स्पेशल विजलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायत के सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा।

बिहार में विजलेंस की बड़ी कार्रवाई, सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के एक प्रखंड कार्यालय में स्पेशल विजिलेंस टीम ने छापा मारकर पंचायत सचिव जितेंद्र प्रसाद को जन्म प्रमाण पत्र के लिए घूस लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज में ₹10,000 की रकम की मांग की थी। हालांकि, इस घूसखोरी की कोशिश अधिकारियों की सतर्कता और SVU की सक्रियता के कारण नाकाम हो गई।

बिहार में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, संजीव हंस का खत्म हुआ निलंबन, देखिये पूरी लिस्ट
पंचायत सचिव जितेंद्र प्रसाद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस गिरफ्तारी से यह संदेश जाता है कि राज्य सरकार और स्पेशल विजिलेंस यूनिट भ्रष्टाचार के मामलों को गंभीरता से ले रहे हैं और किसी भी कर्मचारी को पद का दुरुपयोग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
इस कार्रवाई पर राज्य के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए निरंतर निगरानी और कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को हर स्थिति में सरकारी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अनुभव होना चाहिए और कोई भी कर्मचारी व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने कर्तव्यों का दुरुपयोग न करे।

बिहार में बेटे की मौत के 16 दिन बाद पिता ने बहू से रचाई शादी, आपसी सहमति से दोनों ने एक दूसरे को अपनाया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now