डेस्कः भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजलेंस की टीम ने सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सेल्स टैक्स विभाग के क्लर्क शंकर कुमार के गिरफ्तार होने की खबर के बाद डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया।
पटना मेट्रो में बहाली के नाम पर फर्जी इंटरव्यू, पहले विज्ञापन निकाला फिर अभ्यर्थियों को भेजा लेटर
सोमवार को विजलेंस की टीम ने शंकर कुमार को 75 हजार रुपया रिश्वत लेगे रंगे हाथ दबोचा। विजलेंस की टीम ने ये कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के एसपी ऑफिस के पास राज्य कर आयुक्त कार्यालय के पास की है।
सहरसा में निगरानी विभाग की टीम की कार्रवाई
सेल्स टैक्स विभाग का क्लर्क शंकर कुमार अरेस्ट
75 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
संयुक्त आयुक्त के नाम पर ले रहा था रिश्वत #Bihar pic.twitter.com/ulX7IvYqDD
— Live Dainik (@Live_Dainik) December 29, 2025
बिहार के खगड़िया में कांग्रेस दफ्तर पर लगाया बीजेपी का झंडा, सियासी हलचल तेज
इस मामले में विजलेंस डीएसपी ने बताया कि परिवादी बिजलेस मैन की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि परिवादी के बैंक को होल्ड कर सेटल करने की एवज में एक लाख रुपये की डिमांड की गई थी। इसके बाद 75 हजार पर मामला तय हुआ। शिकायत मिलने के बाद विजलेंस की टीम ने जाल बिछाया और शंकर कुमार को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया। सेल्स टैक्स विभाग का क्लर्क शंकर कुमार संयुक्त आयुक्त के नाम पर रिश्वत ले रहा था। विजलेंस की टीम उसे लेकर चली गई है और उससे पूछताछ कर रही है।




