अनिल महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपी की हो फौरन गिरफ्तारी, बीजेपी नेताओं ने डीजीपी से मुलाकात कर उठाई मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2025

cp sing dgp

रांची: झारखंड की कानून व्यवस्था पर गहराते संकट के बीच कांके में हुए चर्चित अनिल महतो टाईगर हत्याकांड को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें हत्याकांड के मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बढ़ते संगठित अपराध और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई। भाजपा नेताओं का कहना है कि झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का भय खत्म होता जा रहा है, जिससे आम जनता का पुलिस पर से विश्वास कम हो रहा है।

विधायक सीपी सिंह ने कहा, “रांची जिले में हाल के दिनों में हत्या, चोरी, डकैती और दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। कांके में दिनदहाड़े भाजपा नेता अनिल महतो टाईगर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। एक आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार है। अगले ही दिन रवि स्टील में भूपल साहू की गला रेतकर हत्या होना इस बात का संकेत है कि राज्य में अपराध बेलगाम हो चुका है।”

See also  खूंटी-सिमडेगा के बीच पुल ढहा, बांस की सीढ़ी से बनाया रास्ता, बच्चे जा रहे है स्कूल,देखे VIDEO

WhatsApp Image 2025 04 09 at 19.13.16 1

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने भी चिंता जताई कि भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने डीजीपी से मांग की कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि अनिल महतो टाईगर हत्याकांड की जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही मुख्य आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में विधायक सीपी सिंह, सांसद आदित्य साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री भानुप्रताप शाही, जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व विधायक समरी लाल, रामकुमार पाहन, भाजपा नेता शशिभूषण भगत, प्रीतम साहू, और अनिल महतो टाईगर के भाई अनुज कुमार महतो समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now