रांचीः गुरुवार को झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी शामिल हुई। इसके साथ झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री संजय यादव समेत गठबंधन के कई नेता इस दावत ए इफ्तार का हिस्सा बने। इरफान अंसारी और उनके पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मुख्यमंत्री समेत तमाम लोगों का स्वागत किया और दावत ए इफ्तार में शामिल होने के लिए आभार जताया।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM स्वास्थ्य मंत्री डॉ. @IrfanAnsariMLA के स्मार्ट सिटी परिसर, रांची स्थित आवास में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में सम्मिलित हुए। pic.twitter.com/06byMFg1kW
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) March 12, 2026
हेमंत कैबिनेट की बैठक में 40 एजेंडों पर लगी मुहर, झारखंड में पर्यटकों के लिए होटल में रहना होगा और महंगा
गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगई, असम कांग्रेस प्रभारी भवंर जितेंद्र सिंह, झारखंड कांग्रेस प्रभारी केराजू ने मुलाकात की थी। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये मुलाकात बहुत अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के असम से लौटने के अगले ही दिन असम कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात बहुत अहम मानी जा रही है। असम के आदिवासी वोटरों के बीच हेमंत सोरेन के प्रति रूझान और असम के करीब 30 से 40 सीटों पर आदिवासी वोटरों के प्रभाव को देखते हुए माना जा रहा है कि कांग्रेस चाहती है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा 2026 में होने वाले असम के चुनाव में कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़े।
इस अवसर पर आगामी असम चुनाव, झारखण्ड की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में श्री भंवर जितेंद्र सिंह और श्री @KRajuINC भी उपस्थित रहे। https://t.co/WFUJ1xKWDR pic.twitter.com/vx1uZM0dqP
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) March 12, 2026
यही नहीं गुरुवार को असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगाई ने भी हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। असम चुनाव को लेकर हेमंत सोरेन की दिलचस्पी और उनके अब तक हुए दो दौरे के बाद इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष श्री लूरिनज्योति गोगोई ने की मुलाकात। pic.twitter.com/VyBXPEl8Bm
— IPRD Jharkhand (@prdjharkhand) March 12, 2026








