डेस्कः पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया में स्थित एक विश्वविद्यालय इन दिनों चर्चा में है। इसकी वजह है यहां परीक्षा देने के लिए लागू किया गया ड्रेस कोड। अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में परीक्षा को लेकर सख्त नियम लागू किए जाते हैं। हालांकि इस यूनिवर्सिटी ने एक ऐसा फरमान जारी किया है जिसके बाद यह विवादों में घिर गई है। यहां लड़कियों को बिना ब्रा पहने परीक्षा देने की अनुमति नहीं है। इस नियम का उल्लंघन ना हो, इसके लिए लड़कियों को छू-छू कर उनकी चेकिंग भी की जा रही है। पूरा मामला एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया है।
वायरल वीडियो कथित तौर पर ओलाबिसी ओनाबांजो विश्वविद्यालय का है। यहां विद्यार्थियों को परीक्षा हॉल में जाने के लिए कतार में खड़ा देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ महिला कर्मचारी छात्राओं की छाती के हिस्से को छूती हुई दिखाई दे रही हैं, जो बेहद आपत्तिजनक लग रहा है।
यूपी में जींस-टॉप में भीख मांग रही युवतियां, पुलिस ने पूछताछ की ठनका माथा, 9 को पकड़ा
A female staff member at Olabisi Onabanjo University in Nigeria was seen touching female students’ chests as the university enforced a ‘no bra, no entry’ policy.
The incident occurred while students were queuing for exams. pic.twitter.com/iV9y1WHDW5
— Radar Africa (@radarafricacom) June 19, 2025
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों का फूट पड़ा है। वहीं यूनिवर्सिटी की छात्राओं का कहना है कि उन्हें अभद्र तरीके से छुआ गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पहले भी इस तरह के नियम जारी किए जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी की ड्रेस कोड में ऐसे किसी भी कपड़े पर बैन लगाया गया है ‘जिससे दूसरे जेंडर वाले लोगों की वासना ना जगे’।
विश्वविद्यालय ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि यहां के छात्र नेता ने इस फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि यह संस्थान के ड्रेस कोड का हिस्सा है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि यह लोगों के ध्यान को भटकाने से रोकेगा। विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष मुइज ओलाटुनजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि विश्वविद्यालय का इस ड्रेस कोड नीति को लागू करने का उद्देश्य एक सम्मानजनक वातावरण बनाए रखना है।
दिल्ली की सिंधू ने भी किया सोनम रघुवंशी जैसा कांड! प्रेमी संग पति को मार खाई में फेंका




