डेस्क: गूगल (Google) ने अपने Phone App और Contacts App में एक नया फीचर Customizable Calling Cards पेश किया है। फिलहाल यह अपडेट चुनिंदा बीटा यूज़र्स के लिए रोलआउट किया गया है। इस फीचर के ज़रिए अब कॉल स्क्रीन पर केवल गोल प्रोफ़ाइल फोटो की बजाय पूरे स्क्रीन पर संपर्क (Contact) की तस्वीर और नाम एक नए अंदाज़ में दिखाई देंगे। भारत में भी ज्यादातर एंड्रॉयड फोन में ये बदलाव किया नजर आ रहा है ।
Contents
Calling Cards क्या है?
- यह फीचर कॉल आने पर फुल-स्क्रीन फोटो दिखाने की सुविधा देता है।
- आप कैमरा, गैलरी या Google Photos से इमेज चुन सकते हैं।
- कॉन्टैक्ट नेम के लिए फॉन्ट और कलर कस्टमाइज़ेशन का ऑप्शन मिलेगा।
- कलर ऑप्शंस में Autumn Orange, Royal Blue, Lavender, Smart Colour, Seafoam Green जैसे कई विकल्प शामिल हैं।
- गूगल ने इस फीचर को इंटरनली “Patrick” कोडनेम दिया है।
यह फीचर किस अपडेट में मिलेगा?
- Phone by Google App v188 (beta)
- Google Contacts v4.61
- Contacts ऐप में साथ ही नया Material 3 Expressive डिज़ाइन भी जोड़ा गया है, जिसमें कलरफुल कार्ड्स, बड़े बटन और आकर्षक इंटरफ़ेस मिलेगा।
iPhone से तुलना
यह फीचर काफी हद तक Apple iOS 17 Contact Posters जैसा है, जिसे iPhone ने 2023 में पेश किया था। फर्क यह है कि iPhone पर दूसरे लोग आपकी कस्टमाइज़ की हुई कॉल स्क्रीन देखते हैं, जबकि गूगल का Calling Cards फीचर आपके फोन पर सिर्फ आपके व्यूइंग एक्सपीरियंस को बदलता है।
Google Calling Cards कैसे इस्तेमाल करें?
- अपने फोन में Google Phone और Contacts ऐप को अपडेट करें।
- किसी कॉन्टैक्ट का पेज खोलें।
- “Try adding a calling card” प्रॉम्प्ट पर क्लिक करें।
- फोटो सिलेक्ट करें, फॉन्ट और कलर एडजस्ट करें।
- प्रीव्यू देखने के बाद सेव करें।




