लालू राज में राहुल आते तो अपहरण हो जाता; वोट अधिकार यात्रा पर संजय जायसवाल का तंज

sanjai-jayswal bjp

बिहार में एसआईआर और 65 लाख लोगों के वोटर लिस्ट के नाम कटने के खिलाफ महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा का सासाराम से शुरूआत हुई। इस दौरान राहुल और तेजस्वी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर आरोपों की झड़ी लगा दी। जिसके जवाब में अब बीजेपी ने पलटवार किया है।

बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि अगर लालू यादव के राज में राहुल गांधी आते, तो उनका अपहरण हो जाता। वोट अधिकार यात्रा को उन्होने पर्यटन यात्रा बताया।

संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी पर्यटन पर आए हैं। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में काफी कुछ सुधार हो गया है, इसी कारण आराम से पैदल घूम रहे हैं। लालू राज में तो उनका अपहरण हो गया होता। बिहार अब सुरक्षित हो गया है। वे अच्छे से यात्रा कर सकते हैं।

छुट्टी के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस; मुकेश साहनी बोले- विपक्ष को दुश्मन मान रहा चुनाव आयोग

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ये लोग कितने भी सक्रिय हो जाएं, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और देश के विकास में बिहार की बड़ी हिस्सेदारी होगी। बता दें सासाराम में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में एसआईआर के जरिए जो वोट चोरी हो रही है, वो पूरे देश को दिखाने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे हिन्दुस्तान में लोकसभा और विधानसभा के वोट चोरी किए जा रहे हैं। बिहार में वोट चोरी करना चाह रहे हैं। हम सब यह कहने आए हैं कि हम इन्हें वोट चोरी नहीं करने देंगे। बिहार की जनता चोरी नहीं करने देगी। गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों के पास सिर्फ वोट है। इसलिए हम वोट चोरी करने नहीं देंगे।

रांची के कावेरी रेस्टूरेंट में ग्राहक के साथ गुंडागर्दी, खाना में देरी की शिकायत पर जमकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now