- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, गुमला में पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 26, 2025

रांची समेत 13 जिलों में शीतलहरी, येलो अलर्ट जारी, अगले तीन दिन और गिरेगा पारा

रांचीः झारखंड में बर्फीली हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। लोग ठंड की वजह से सिहरन महसूस कर रहे है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में शीतलहर आ असर दिख रहा है। शिमला का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि गुमला में 2.8 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।मौसम केंद्र के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

a 1

रांची के पर्ल आर्चिड अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरातफरी, बिल्डिंग को कराया गया खाली

इस दौरान सुबह के वक्त हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है। अगले दो दिनों तक यानी 28 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की कमी आ सकती है। हालांकि इसके बाद के तीन दिनों में न्यूनतम पारा में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा होने की संभावना जतायी गई है। इससे साफ है कि नववर्ष की दस्तक कड़ाके की ठंड के बीच होगी।

See also  Jharkhand Weather: झारखंड के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

b 1

JMM को चुनावी साल में 21 करोड़ चंदा, माइनिंग कंपनी वेदांता का सबसे बड़ा दानदाता
झारखंड के 13 जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम केंद्र की ओर से 26 दिसंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक गुमला का न्यूनतम पारा 2.8 डिग्री पहुंच गया है। यहां हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इसके अलावा लोहरदगा में 5.2 डिग्री, डाल्टनगंज में 5.6 डिग्री, हजारीबाग में 5.3 डिग्री, बोकारो में 6.9 डिग्री, रांची में 7 डिग्री, सिमडेगा में 7.3 डिग्री, लातेहार में 7.6 डिग्री, पाकुड़ में 8.1 डिग्री, सरायकेला में 8.6 डिग्री, कोडरमा में 8.6 डिग्री, देवघर में 9.1 डिग्री और चाईबासा में 9.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आदेश बेअसर, ग्रामीण कार्य विभाग ने टेंडर नहीं किया रद्द
11 जिलों का अधिकतम पारा 25 डिग्री से नीचे
खास बात है कि राज्य के 24 में से 11 जिलों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इसकी वजह से दिन में भी बेहद ठंड महसूस हो रही है। लातेहार का अधिकतम पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इसके बाद कोडरमा और हजारीबाग में 18.8 डिग्री पर पारा पहुंच गया है। साथ ही लोहरदगा में 21.3 डिग्री, रांची में 21.4 डिग्री, बोकारो में 21.6 डिग्री, गुमला में 21.7 डिग्री, पाकुड़ में 23.1 डिग्री, डाल्टनगंज में 23.2 डिग्री, जमशेदपुर में 24.0 डिग्री और खूंटी में 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

See also  रांची सहित 18 जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश, गर्मी से आज मिलेगी लोगों को राहत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now