ICSE 10th, ISC 12th Result 2026 Out:10वीं में 99.18% और 12वीं में 98.13% छात्र पास,डिजिलॉकर पर ऐसे देखें नतीजे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2026

ICSE 10th, ISC 12th Result 2026 Out:10वीं में 99.18% और 12वीं में 98.13% छात्र पास,डिजिलॉकर पर ऐसे देखें नतीजे

DESK: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हालांकि बोर्ड ने टॉपर्स के नामों का ऐलान नहीं किया है, क्योंकि दो साल पहले बोर्ड ने इसपर रोक लगा दी थी।परीक्षा में शामिल हुए छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस साल ICSE की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि ISC की परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। काउंसिल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सभी केंद्रों पर ICSE और ISC 2026 की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं।
बेटियों ने फिर मारी बाजी
पिछले सालों के ट्रेंड को बरकरार रखते हुए इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है। बीते वर्ष ISC में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45% रहा था, जबकि लड़कों का 98.64% था। वहीं 10वीं (ICSE) में भी लड़कियां 99.37% के साथ आगे रही थीं।
ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org या results.cisce.org पर जाएं.
फिर कोर्स कोड (ICSE या ISC), उम्मीदवार UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
उसके बाद ICSE और ISC 2026 के परिणाम देखने के लिए परिणाम दिखाएं बटन पर क्लिक करें.
अब कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं का CISCE रिजल्ट देखें.
डिजिलॉकर पर कैसे देखें ICSE, ISC रिजल्ट?
सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें.
फिर डैशबोर्ड पर ‘एजुकेशन’ सेक्शन में जाएं.
उसके बाद ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)’ चुनें.
अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे कि मार्कशीट या उत्तीर्ण प्रमाण पत्र चुनें.
उसके बाद आगे बढ़ने के लिए जरूरी डिटेल्स भरें.
अब मार्कशीट को डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें.

See also  बिहार के मजदूर और उसके 2 साल के बच्चे की तमिलनाडू में हत्या, पत्नी के मर्डर की भी आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now